Advertisement

Sri Lanka vs India Asia Cup 2022 : पाक के बाद श्रीलंका ने आखिरी ओवर में मारी बाजी, भारत को 6 विकेट से हराया

Sri Lanka vs India Asia Cup 2022
Share
Advertisement

Sri Lanka vs India Asia Cup 2022 : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सुपर 4 मैच में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। पांचवें विकेट के लिए भानुका राजपक्षे (नाबाद 25 रन) और दासुन शनाका (नाबाद 33) ने 64 रन की साझेदारी कर अंतिम ओवर में एक गेंद शेष रहते श्रीलंका को जीत दिलाई।

Advertisement

इस बीच, कुसल मेंडिस 57 रन के साथ श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। पथुम निसानका ने भी अपनी 52 रनों की पारी से टीम के हित में मदद की। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 34 रन देकर 3 विकेट झटके। श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 का लक्ष्य हासिल किया।

इससे पहले, भारत ने रोहित शर्मा की 41 गेंदों पर 72 रन की पारी की बदौलत भारत ने 8 विकेट पर 173 रन बनाए थे। रोहित शर्मा के धधकते अर्धशतक ने भारत के लिए एक ठोस स्कोर तैयार किया, लेकिन भारतीय कप्तान के आउट हो जाने के बाद श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम इसका अधिकतम लाभ उठाने में विफल रही।

दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट लिए, जबकि चमिका करुणारत्ने और दासुन शनाका ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका के कप्तान शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच के बाद टीम इंडिया के एशिया कप 2022 से बाहर की संभावना बढ़ गई है क्योंकि उसने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान के हाथों मात खाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें