Advertisement
खेल

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की जम्मू कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा कल समाप्त हुई, स्वच्छ भारत मिशन में भाग लेने को कहा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Information and Broadcasting and Youth Affairs and Sports Anurag Singh Thakur) की जम्मू कश्मीर में गंदरबल की दो दिवसीय यात्रा कल समाप्त हो गई है।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने जिले के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की और साथ ही विभिन्‍न पंचायती राज संस्‍थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके अलावा जिले में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के दौरान उन्‍होंने बताया कि अगर पूरे जिले में कोरोना के बारे में जागरूकता लाई जाए।

इसके साथ ही जिले में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाए तो कोविड की तीसरी लहर रोकी जा सकती है। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को एक अक्टूबर से देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन में हिस्सा लेने को कहा है। वहीं, इस दौरान देशभर से 75 लाख किलोग्राम कचरा हटाया जाएगा।

मालूम हो कि उन्होंने मनरेगा की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्र में कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा और ग्रामीण संपर्क पर विशेष बल दिया जायेगा। इससे अधिक कार्यदिवस सृजित होंगे। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का कहना है कि केन्‍द्र शासित प्रदेश में खेल के ढांचागत विकास के लिए दो सौ करोड रूपये स्‍वीकृत किये गए हैं।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्वाई, अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

April 28, 2024

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…

April 28, 2024

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

This website uses cookies.