Advertisement
खेल

मुंबई इंडियंस के कप्तानी विवाद में क्रिकेट के ‘दादा’ भी कूदे, हार्दिक-रोहित में करा दी सुलह !

Share
Advertisement

sourav ganguly: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआती तीन मुकाबले टीम खेल चुकी है और तीनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जब से मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि पांड्या पांच बार की चैंपियन टीम की कप्तानी करेंगे तब से उन्हें फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। अहमदाबाद में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान पर उनकी पहले मैच में उनकी हूटिंग की गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए जब वह हैदराबाद गए, तब भी यह सिलसिला जारी रहा। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन का अपना पहला घरेलू मैच खेला तो भी हार्दिक की हूटिंग की गई। अब इस पर मामले में क्रिकेट के ‘दादा’ कहे जाने वाले सौरव गांगुली कूद पड़े है, उन्होंने बड़ी बात कही है।

Advertisement

सौरव गांगुली ने कही ये बात

sourav ganguly ने दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान कहा कि मुझे नहीं लगता कि फैंस को हार्दिक पांड्या की हूटिंग करनी चाहिए। यह सही नहीं है। क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेल में ऐसा ही होता है। आप भारत की कप्तानी करें या किसी राज्य की कप्तानी करें या आप अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करें। आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है। 

‘हार्दिक की कोई गलती नहीं’

sourav ganguly: दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक गांगुली ने कहा कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। निश्चित रूप से रोहित शर्मा को देखें तो वह अलग तरह का खिलाड़ी है। एक कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका प्रदर्शन और भारत के लिए उनका प्रदर्शन एक अलग स्तर पर रहा है। लेकिन यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। हम सभी को यह समझने की जरूरत है। बता दें, मुंबई इंडियंस रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

जल्द बदलेगी हार्दिक की किस्मत?

sourav ganguly: मुंबई इंडियंस के शुरुआती मैचों में जिस तरह के व्यवहार का सामना हार्दिक को करना पड़ा, उसके खिलाफ कई दिग्गजों ने आवाज उठाई है। अब हार्दिक भी उम्मीद करेंगे कि फ्रेंचाइजी के भरोसे और दिग्गजों के समर्थन को वो मैदान पर सही ठहराएं और खुद दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को जीत की राह दिखाएं, जिससे फैंस की नाराजगी कुछ कम हो सके. मुंबई का अगला मैच रविवार 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से है।

निराशाजनक रहा है MI का आगाज

मुंबई इंडियंस का आगाज IPL 2024 में किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम की अब तक खेले तीन मैचों में बुरी तरह से दुर्दशा हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के गेंदबाजों को जमकर मार पड़ी थी और हैदराबाद ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया था। बल्लेबाजी में भी टीम के बैटर्स उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- RR vs RCB: विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 का पहला शतक, ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

Mahoba: दोस्तों के साथ मिलकर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ कर डाली हैवानियत, घिनौनी वारदात से सदमे में है विवाहिता

Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…

May 2, 2024

‘इंडी अलायंस…परिवारवादी पार्टियों का जमावड़ा और भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है…’, विदिशा में बोले जेपी नड्डा

JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…

May 2, 2024

UP: मैनपुरी पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…

May 2, 2024

‘26/11 हमले में कसाब और दूसरे आतंकियों को बचाने के लिए कांग्रेस के नेता…’, गुजरात में बोले PM मोदी

PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…

May 2, 2024

Sambhal: दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर, 4 की मौत

Sambhal: यूपी के संभल जिले में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुरूवार…

May 2, 2024

Hamirpur: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- 2017 के पहले गुंडा माफिया दहशत फैलाते थे अब गुंडे माफिया दहशत में हैं

Hamirpur: हमीरपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में गुरुवार को…

May 2, 2024

This website uses cookies.