Advertisement
खेल

शुभमन गिल ने तोड़ा मुंबई इंडियन का ख्वाब, गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची

Share
Advertisement

शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ 129 रन बनाकर मुंबई इंडियंस का छठा IPL खिताब जीतने का ख्वाब तोड़ दिया। GT ने गिल के तूफानी शतक की बदौलत पहले खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए।

Advertisement

जवाब में MI 18.2 ओवरों में 171 पर ऑलआउट हो गई और 62 रनों से मैच हार गई। मोहित शर्मा ने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाते हुए मुंबई की कमर तोड़ दी। क्वालीफायर 2 से पहले हल्की बारिश हो रही थी। यही सोचकर MI के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले लिया।

GT ने पावरप्ले की समाप्ति के बाद बगैर नुकसान 50 रन बना लिए। पीयूष चावला ने 7वें ओवर की तीसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर वाइड डालकर ऋद्धिमान साहा को स्टंप आउट भी करा दिया। साहा ने बनाए 18 और GT को 54 पर पहला झटका लग गया। यहां से अगली 63 गेंदों पर शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने 138 रन बना दिए। शुभमन जब 30 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब टिम डेविड ने क्रिस जॉर्डन के छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर उनका हाथ आया के छोड़ दिया था। सही मायनों में यह कैच नहीं, बल्कि मैच था।

प्लेऑफ के इतिहास की सबसे बड़ी पारी

एलिमिनेटर में 5 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले आकाश मधवाल ने शुभमन गिल को 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट में टिम डेविड के हाथों कैच आउट करा दिया। पर तबतक शुभमन गिल ने 60 गेंद पर 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 215 की स्ट्राइक रेट के साथ 129 रन बना चुके थे।

यह IPL प्लेऑफ के इतिहास की सबसे बड़ी पारी थी। शुभमन गिल के लौटते ही 31 गेंद पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर साईं सुदर्शन रिटायर्ड आउट हो गए। हार्दिक पंड्या 13 गेंद में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे। राशिद खान ने भी 5* रन बनाए। 234 का लक्ष्य अपने आप में बहुत बड़ा था।

विकेटकीपिंग के दौरान चोटिल हुए ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके। दरअसल 16वें ओवर के बाद छोर बदलते हुए गेंदबाज क्रिस जॉर्डन की कोहनी ईशान किशन की आंखों में लग गई थी। नेहाल वढ़ेरा मोहम्मद शमी के पहले ओवर में ही पुल करने के प्रयास में विकेटकीपर को कैच थमा कर लौट गए। नेहाल ने बनाए 4 और MI 5 पर 1 आउट।

करो या मरो वाले इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा से मुंबई को काफी उम्मीदें थीं। पर मोहम्मद शमी के तीसरे ओवर की दूसरी शॉर्ट बॉल पर हिटमैन पुल शॉट खेलने में नाकाम हुए और टॉप एज फाइन लेग फील्डर के हाथ पहुंच गया।

सबसे बड़े मुकाबले में रोहित 7 गेंद खेलकर 8 रन बना सके और मुंबई को 21 पर दूसरा झटका लग गया। यहां से तिलक वर्मा ने काउंटर अटैक का जिम्मा संभाला और उन्होंने मोहम्मद शमी के पांचवें ओवर में 24 रन ठोक दिए।

पहली 4 गेंदें चौके के लिए सीमा रेखा पार गईं, पांचवीं गेंद पर 2 रन आए और अंतिम गेंद गगनचुंबी छक्के के लिए बाहर निकल गई। राशिद खान ने पावरप्ले की अंतिम गेंद तेज लेगब्रेक डाल दी। तिलक वर्मा 14 गेंद में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर स्वीप खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए।

मुंबई इंडियंस की उम्मीद की किरण सिर्फ और सिर्फ सूर्यकुमार

यहां से मुंबई इंडियंस की उम्मीद की किरण सिर्फ और सिर्फ सूर्यकुमार यादव थे। सूर्या ने 38 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। उन्होंने जोशुआ लिटिल के 14वें ओवर की चौथी ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को विकेटकीपर के सर के ऊपर से स्कूप शॉट के जरिए छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पर मोहित शर्मा के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर यही शॉट खेलते हुए सूर्या बोल्ड हो गए।

सूर्यकुमार यादव जब पांचवें विकेट के तौर पर आउट हुए, तब मुंबई का स्कोर 155 रन था। जीत के लिए 33 गेंद पर 79 रनों की आवश्यकता थी। शुभमन गिल का कैच टपकाने वाले टिम डेविड आए और राशिद खान के 16वें ओवर की तीसरी गुगली पर सिर्फ 2 रन बना कर LBW हो गए।

MI की आखिरी उम्मीद यहीं खत्म हो गई। मोहित शर्मा ने 2.2 ओवरों में सिर्फ 10 रन देकर 5 सफलता अपने नाम कर ली। मोहम्मद शमी और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। जोशुआ लिटिल के नाम भी 1 सफलता रही। अब फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा।

Recent Posts

Advertisement

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

Uttarakhand: स्कूल में फॉलिक एसिड की डोस के बाद 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand: देहरादून से एक घटना सामने आई है. जहां एक स्कूल में कैंप के दौरान…

May 7, 2024

This website uses cookies.