Advertisement

नीरज चौपड़ा ने रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर वन जैवेलिन खिलाड़ी

Share
Advertisement

जैवेलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चौपड़ा ने एक और इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि नीरज चौपड़ा जैवेलिन थ्रोअर की रैंकिंग में नंबर वन पर आ गए हैं।

Advertisement

नीरज चौपड़ा 1455 अंकों के साथ दुनिया के नामी जैवेलिन थ्रोअर की सूची में नंबर वन बन गए हैं। वह ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से 22 अंक आगे हैं।

नीरज चौपड़ा ने रचा इतिहास

चौपड़ा ने भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में नए कीर्तिमान स्थापीत करने के लिए एक लंबा सफर तय किया है। नीरज ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में टोक्यो ओलंपिकस 2021 के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया। 87.58 मीटर के अपने दूसरे थ्रो के साथ उन्होंने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीता और इसी के साथ नीरज चोपड़ा ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गए।

टोक्यो 2020 में इतिहास रचने के बमुश्किल एक साल बाद, नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीतकर एक और इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले इतिहास के पहले भारतीय बनने का खिताब हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *