Advertisement
खेल

कोहली और रोहित की तस्वीरें इंटरनेट पर मचा रही धमाल, जानें वजह?

Share
Advertisement

23 अक्टूबर 2022 की रात ली गई यह कोई आम तस्वीर नहीं है। अगर कलेजा बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है तो आंखों से आंसू भी आ सकते हैं। रोहित पहली बार T-20 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर रहे थे और उन्हें मालूम था कि अगर पाकिस्तान के हाथों पहला मुकाबला हार गए तो बहुत आलोचना होगी। समूचे हिंदुस्तान की दिवाली काली हो जाएगी। लास्ट ईयर 24 अक्टूबर को दिवाली थी। 31 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए 160 चेज करते हुए जीत बहुत मुश्किल लग रही थी।

Advertisement

विराट चेज मास्टर

प्रेडिक्शन मीटर दिखा रहा था कि यहां से पाकिस्तान की जीत की संभावना 85% है और भारत की जीत की संभावना सिर्फ 15%। यहां से सिर्फ एक खिलाड़ी मुकाबला बदल सकता था. कोहली… किंग कोहली। विराट चेज मास्टर कहे जाते हैं, लेकिन उस दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों की तूती बोल रही थी।

भारत को जीत के लिए अंतिम 6 ओवर में 70 रनों की दरकार थी। नसीम शाह के 15वें ओवर से 10 रन आए और अब मामला पहुंच गया 5 ओवर में 60 रन तक। हारिस रऊफ ने गेंदबाजी करते हुए 16वें ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। अब जीत के लिए 24 गेंद पर 54 रन बचे थे। नसीम शाह ने 17वें ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए। मैच पहुंच गया 18 गेंद..48 रन। भारत ने 18वें ओवर से 17 रन बटोरे।

विराट का डाउन द ग्राउंड छक्का

अब बचे 12 बॉल में 31 रन। हारिस रऊफ ने इस ओवर से पहले 3 ओवर में सिर्फ 26 रन खर्च किए थे। सेकंड लास्ट ओवर की पहली 4 गेंद पर सिर्फ 3 रन आए। जीतने के लिए अंतिम 8 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद.. हारिस रऊफ की स्लोअर बॉल और विराट का डाउन द ग्राउंड छक्का…! ओवर की अंतिम गेंद और फाइन लेग के ऊपर से विराट का फ्लिक शॉट…! विराट कोहली ने लगातार दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया था।

कोहली-कोहली के शोर से गूंज उठा

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड कोहली-कोहली के शोर से गूंज उठा था। भारत पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की दहलीज पर पहुंच रहा था। जीत के लिए आखिरी 6 गेंद पर अब 16 रन बनाने थे। मोहम्मद नवाज के अंतिम ओवर की चौथी गेंद कमर के ऊपर नो बॉल थी। किंग ने छक्का जड़कर मुकाबला लगभग खत्म कर दिया। फिर अश्विन ने अंतिम गेंद पर सिंगल लेकर औपचारिक रूप से यह मैच हमारे नाम कर दिया।

भारत की जीत के बाद इमोशनल हुए

मुकाबले के बाद रोहित ने बयान दिया कि विराट के हारिस रऊफ को 19वें ओवर में लगाए गए 2 छक्कों ने पूरा मैच बदल कर रख दिया। इसलिए जब भारत जीत गया तो हिटमैन ने मैदान पर आकर विराट को कंधों पर उठा लिया। मन नहीं भरा तो कसकर गले से लगा लिया। इस मैच के बाद रोहिराट का याराना सुर्खियों में आ गया। दोनों खिलाड़ी जिस तरह भारत की जीत के बाद इमोशनल हुए थे, वह कोई सच्चा क्रिकेटप्रेमी कभी नहीं भूल सकता।

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.