Advertisement

IPL News MI: रिकॉर्ड सातवीं हार के बाद अब मुंबई इंडियंस का क्या होगा ? जानिए पूरा समीकरण

Share

मुंबई इंडियंस MI की टीम इस समय मौजूदा प्वाइंट टेबल Point Table में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर काबिज है. मुंबई को बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करने के बाद भी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं मानी जाएगी.

ipl 2022

ipl 2022

Share
Advertisement

IPL 2022 का सीजन कुछ फ्रेंचाइजी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. मुंबई इंडियंस Mumbai Indians और चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings इस सीजन में दो ऐसी टीमें रही हैं, जिनका प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा है. चेन्नई 7 मैचों में से 5 मैच हार चुकी है और दो मैचों में सिर्फ अब तक जीत मिली है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस की हालत चेन्नई से भी बदतर है.

Advertisement

प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस

इस सीजन में अब तक मुंबई सात मैच खेलीं है. सभी मैचों में मुंबई को रिकॉर्ड हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर ही हो गई है. अब मुंबई के पास 7 मैच बाकी है. अगर मुंबई सभी मैच जीत भी लेती है तो उसके पास इतने प्वाइंट नहीं होंगे कि वह अपने दम पर प्लेऑफ में जगह बना ले. मुंबई को दूसरी टीमों की हार जीत और प्वाइंट पर निर्भर रहना पड़ेगा.

IPL 2022 में मुंबई का समीकरण…

मुंबई इंडियंस MI की टीम इस समय मौजूदा प्वाइंट टेबल Point Table में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर काबिज है. मुंबई को बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करने के बाद भी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं मानी जाएगी.

इन टीमों से हारी मुंबई

मौजूदा सीजन में मुंबई को अब तक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने शिकस्त दी है. ऐसा आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है कि, मुंबई को इतने मैचों में हार मिली हो.

इन टीमों के खिलाफ मैच खेलेंगी मुंबई

अभी मुंबई इंडियंस को लीग के बचे हुए 7 मैच और खेलने हैं. यह मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें