Advertisement

IPL 2023 : क्या इस आईपीएल के बाद धोनी संन्यास लेने वाले हैं ?

IPL 2023 : क्या इस आईपीएल के बाद धोनी संन्यास लेने वाले हैं ?

IPL 2023 : क्या इस आईपीएल के बाद धोनी संन्यास लेने वाले हैं ?

Share
Advertisement

धोनी ने इस IPL के बाद संन्यास लेने का इशारा किया है। धोनी ने ईडन गार्डंस, कोलकाता में KKR के खिलाफ मैच जीतने के बाद कहा कि पब्लिक भारी संख्या में मुझे फेयरवेल देने के लिए ग्राउंड पर आ रही है। यह कहने के बाद उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई।

Advertisement

जब धोनी से पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरिमनी में पूछा गया कि कोलकाता के होम ग्राउंड में ज्यादा समर्थक चेन्नई के थे, तब उन्होंने कहा मैं सपोर्ट के लिए बस थैंक्यू कहूंगा। काफी ज्यादा संख्या में लोग आए थे। अगली बार इनमें से ज्यादातर लोग KKR की जर्सी में आएंगे। वे मुझे फेयरवेल देने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए क्राउड का बहुत सारा शुक्रिया।

आज भी ग्राउंड पर धोनी बड़ा कप्तान कोई नहीं

महेंद्र सिंह धोनी का यह बयान सुने के बाद हकीकत यह है कि 41 की उम्र में आज भी ग्राउंड पर उनसे बड़ा कप्तान और विकेटकीपर कोई दूसरा नहीं है। माही की फिटनेस अपने आप में मिसाल है। कोलकाता के खिलाफ धोनी को सिर्फ 2 गेंद के लिए बल्लेबाजी मिली, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। माही ने पहली गेंद खेली और फुलटॉस विकेटकीपर के पास चली गई। अंपायर ने कमर से ऊपर की नो बॉल नहीं दी तो धोनी ने तुरंत DRS ले लिया। धोनी का फैसला सही साबित हुआ और ग्राउंड अंपायर को माफी मांगते हुए नो-बॉल देनी पड़ी।

DRS मतलब धोनी रिव्यू सिस्टम

धोनी ने मैच में 2 बार DRS लिया और दोनों बार उनका फैसला सही साबित हुआ। मैच के बाद से ही DRS मतलब धोनी रिव्यू सिस्टम ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा।

महेंद्र सिंह धोनी की बदौलत ही हमें अजिंक्य रहाणे वर्जन 2.0 वर्जन देखने को मिला है। वरना टेस्ट टीम से ड्रॉप होने के बाद उनके पास संन्यास के सिवा कोई और चारा नहीं बचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *