Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर का हुआ निधन, BCCI ने ट्वीट कर जताया शोक

Share
Advertisement

इन दिनों भारत में आईपीएल की धूम है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के लिए बुरी खबर सामने आई है। पिछले हफ्ते के अंत में जहां सलीम दुर्रानी का निधन होने की खबर आई थी। वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम के एक और पूर्व ओपनर(Former Opener) का निधन हो गया। दरअसल बुधवार को भारत के लिए 1974 में तीन टेस्ट मैच व तीन वनडे खेलने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज सुधीर नाईक का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

Advertisement

BCCI ने जताया शोक

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को पूर्व सलामी बल्लेबाज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, उनके क्रिकेट के प्रति जुनून के कारण कई क्रिकेटरों का करियर बना और वह आगे भी भावी क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के हवाले से जारी रिलीज में कहा गया कि, सुधीर नाइक के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। खेल के प्रति दशकों में उनका योगदान उन सभी को प्रेरित करेगा जो इस खेल को अपनाना चाहते हैं।

यहां देखें ट्वीट:

वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि, सुधीर नाइक के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। यह बहुत बड़ा नुकसान है। मैं उनके परिवार, मित्रों और मुंबई क्रिकेट संघ में प्रत्येक के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। नाइक वास्तव में क्रिकेट के प्रति जुनूनी थे और उन्होंने एक क्रिकेटर, कोच, क्यूरेटर और प्रशासक के रूप में इस खेल की सेवा की। किसी खिलाड़ी की प्रतिभा पर उनकी पैनी नजर रहती थी और उन्होंने कई क्रिकेटरों का करियर संवारा।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: पंजाब ने राजस्थान को 5 रन से हराकर दूसरी बार चखा जीत का स्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *