Advertisement
खेल

IPL 2023: होमग्राउंड पर हैदराबाद ने मुंबई के सामने घुटने टेके, ब्लू आर्मी को मिली जीत

Share
Advertisement

बीती रात को खेले गए आईपीएल मैच में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।बता दें कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 193 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में हैदराबाद केवल 178 रन ही बना सकी।

Advertisement

पहले मुंबई ने की बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई की तरफ से पहले बल्लेबाजी कप्तान रोहित शर्मा के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन क्रीज पर उतरे। दोनों शुरूआत में संभलकर पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 57 रन जोड़े। कप्तान रोहित शर्मा (28) का विकेट टी नटराजन ने झटका। टी नटराजन ने रोहित को एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। दूसरी तरफ ईशान किशन और कैमरन ग्रीन पारी संभाली। ईशान 31 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए।

मुंबई की तरफ से कैमरन ग्रीन ने बल्लेबाजी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। कैमरन ग्रीन 40 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ तिलक वर्मा ने भी 17 गेंदों में 37 रन की अच्छी पारी खेली। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 192 रन बनाए।

14 रन से हारी हैदराबाद

मुंबई इंडियंस से मिले 193 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैदराबाद को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लग गया। कोलकाता के खिलाफ आईपीएस सीजन 16 का पहला शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक ने 7 गेंदों पर केवल 9 रन बनाए। उन्हें जेसन बेहरेनडॉर्फ ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। इस मैच में राहुल त्रिपाठी का भी बल्ला नहीं चला। उन्होंने 5 गेंदों का सामना करके केवल 7 रन ही बटोरे।

हैदराबाद की तरफ से मयंक अग्रवाल ने 41 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली। एडेन मार्करम 14 गेंद पर 17 रन बनाए। हालांकि टीम मुंबई से मिले लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही। बता दें कि हैदराबाद 19.5 ओवर में 178 रन बनाकर नाबाद रही। इसी के साथ मुंबई इंडियंस का अंकतालिका में स्थान बढ़ गया है। सीजन 16 में मुंबई इंडियंस अब तक अपने 5 मैच खेल चुकी है, जिनमें से टीम ने 2 मैच हारे हैं और 3 मैचों में शानदार जीत हासिल कर अंकतालिका में छठा स्थान प्राप्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: कॉन्वे का चला बल्ला, बैंगलोर के होमग्राउंड पर चेन्नई का हल्ला

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.