Advertisement

IPL 2022 Sachin Tendulkar: मुंबई दे सकती है सचिन को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, यह खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

Share

IPL 2022 के सीजन में आज मुंबई MI अपना आठवां मैच खेलने के लिए मैदान पर उतर रही है. मुंबई इंडियंस Mumbai Indians का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स LSG के साथ होगा. मुंबई इस मैच को जीतकर लेजेंड और मुंबई के मेंटर सचिन तेंदुलकर को बेस्ट बर्थडे गिफ्ट देना चाहेगी.

IPL 2022

IPL 2022

Share
Advertisement

IPL 2022 के सीजन में आज मुंबई MI अपना आठवां मैच खेलने के लिए मैदान पर उतर रही है. मुंबई इंडियंस Mumbai Indians का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स LSG के साथ होगा. मुंबई इस मैच को जीतकर लेजेंड और मुंबई के मेंटर सचिन तेंदुलकर को बेस्ट बर्थडे गिफ्ट देना चाहेगी. आज महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर 49 साल के हो गए हैं.

Advertisement

आज महान सचिन का जन्मदिन

बता दे कि, मैच शाम साढ़े सात बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आज सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन Birthday Of Sachin Tendulkar पर मुंबई यह मैच जीतकर अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी और सचिन को बेस्ट गिफ्ट दे सकती है. दरअसल, सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर मुंबई टीम का हिस्सा है. मुंबई की टीम अर्जुन तेंदुलकर को आज डेब्यू करा सकती है.

7 मैच हार चुकी है मुंबई

इस सीजन में अब तक मुंबई इंडियस MI ने 7 मैच खेलें हैं. जिसमें सभी मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ रहा है. आज मुंबई का आठवां मैच है. जिसे जीतकर रोहित शर्मा जीत का खाता खोलकर सचिन को बर्थडे गिफ्ट देना चाहेगी.

मुंबई कर सकती है बदलाव

बता दे कि, आज के मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बदलाव कर सकते है. टीम में से गेंदबाज जयदेव उनादकट को बाहर किया जा सकता है. टीम में ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया जा सकता है. इस सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा परेशानी उसकी गेंदबाजी ने खड़ी की है. इसके अलावा टीम को एक शानदार शुरूआत भी नहीं मिल रही है.

Mumbai Indians: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवॉल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड/टिम डेविड, ऋतिक शौकीन/मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह.

LSG: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडेय/कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुश्मंथा चमीरा, आवेश खान और रवि बिश्नोई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *