पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार

Michael Slater

Share

खेल डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिय रिपोर्टस् के मुताबिक स्लेटर को घरेलू हिंसा के आरोप में बुधवार को उनके सिडनी स्थित घर से गिरफ्तार किया है।

न्यू साउथ वेल्स के मुताबिक बीते हफ्ते के घरेलू हिंसा के मामले में स्लेटर को अरेस्ट कर पुलिस स्टेशन लाया गया है।

पुलिस ने इसके अलावा मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। साथ ही माइकल स्लेटर पर फिलहाल कोई अभियोग नहीं दर्ज किया गया है। न ही पुलिस ने मामले में कोई बयान जारी किया है।

स्लेटर साल 1993 से 2001 तक ऑस्ट्रेलिया टीम के सदस्य थे। उन्होंने अपने करियर में 74 टेस्ट खेले थे। फिलहाल 51 साल के क्रिकेटर कमेंट्री करते हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के चैनल सेवन ने बीते हफ्ते आर्थिक दिक्कतों का हवाला देते हुए उनकी सेवाएं बंद कर दी थी। गौरतलब है कि स्लेटर के तीन बच्चे हैं।

पीएम मॉरिसन पर उठाए थे सवाल

Scott Morrison/ Australian PM

माइकल स्लेटर इस साल मई में भी सुर्खियों में थे। उन्होंने कोरोना प्रबंधनों को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन पर सवाल उठाए थे। माइकल ने कहा था कि पीएम के हाथ खून से रंगे हैं।

इसके बाद ही ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से लौट रहे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर दो हफ्ते की पाबंदी लगा दी थी। स्लेटर उस दौरान IPL में कमेंट्री करने भारत आए थे।