Advertisement
खेल

दुनिया के इकलौते कप्तान धोनी, जिनके नाम T-20, ODI वर्ल्ड कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड

Share
Advertisement

मैनेजमेंट सचिन को तीसरी बार भारत का कप्तान बनना चाहती थी, पर मास्टर ब्लास्टर माही के नाम पर अड़ गए। 2007 के इंग्लैंड दौरे पर सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम कप्तानी के लिए रिकमेंड किया था। उस साल ODI  विश्व कप के पहले ही दौर में टीम इंडिया बांग्लादेश के हाथों हारकर बाहर हो गई थी।ट

Advertisement

कप्तान राहुल द्रविड़ को हटाने की तैयारी

भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद देश में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा था। भारत को 7 एकदिवसीय मुकाबलों की सीरीज में 4-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस हार के बाद हिंदुस्तान में हाहाकार मच गया था। कप्तान राहुल द्रविड़ को हटाने की तैयारी कर ली गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने खुद ही पद छोड़ दिया था। अब नए कप्तान की तलाश शुरू हुई।

BCCI ने फैंस की नाराजगी से बचने के लिए बनाया कप्तान

सचिन ने सबसे पहले साल 1996 में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। वह दिसंबर 1997 तक कप्तान रहे। इसके बाद साल 1999 में सचिन को दोबारा कप्तानी करने का मौका मिला, लेकिन सचिन ने साल 2000 में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी।

दरअसल जब भी टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब होता था, सचिन को कप्तान बनकर आलोचनाओं से बचने का प्रयास किया जाता था। वह भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम थे। किसी भी क्रिकेट फैन को बतौर कैप्टन सचिन तेंदुलकर के नाम पर आपत्ति नहीं होती थी। ऐसे में BCCI ने फैंस की नाराजगी से बचने के लिए 2007 में भी सचिन से कप्तानी संभालने की रिक्वेस्ट की। इस पर सचिन ने जवाब दिया कि हमारे पास एक ऐसा लीडर है, जो अभी जूनियर है लेकिन उसे आपको करीब से देखना चाहिए।

अच्छी कप्तानी हमेशा अपोजिशन टीम से एक कदम

सचिन ने बताया कि मैं फर्स्ट स्लिप में फील्डिंग करता था और इस दौरान मैंने मैच की सिचुएशन पर कई दफा महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत की थी। हालांकि टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ थे, लेकिन धोनी की राय अक्सर सटीक होती थी। सचिन ने कहा था कि 26 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिक्रिया शांत, संतुलित और परिपक्व होती थी। अच्छी कप्तानी हमेशा अपोजिशन टीम से एक कदम आगे रहने के बारे में है।

मैंने ये सारे गुण महेंद्र सिंह धोनी के भीतर देखे – सचिन

अगर कोई ऐसा करने के लिए पर्याप्त तौर पर स्मार्ट है, तो फिर हमें उसे मौका जरूर देना चाहिए। जैसा कि हम अक्सर कहते हैं, जोश से नहीं बल्कि होश से खेलो। सचिन जानते थे कि आपको कभी लगातार 10 गेंद पर 10 विकेट नहीं मिल सकते। इसके लिए आपको पूरी तैयारी के साथ योजना बनानी होगी, तभी सफलता मिलेगी। सचिन की तरह धोनी भी मानते थे कि दिन के अंत में किसी और चीज से ज्यादा स्कोरबोर्ड मायने रखता है। अगर प्रोसेस सही होगा, तो रिजल्ट जरूर अनुकूल आएगा। सचिन ने कहा कि मैंने ये सारे गुण महेंद्र सिंह धोनी के भीतर देखे थे। धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर पूरा गेम चला सकते थे।

धोनी के नाम की सिफारिश

सचिन ने बताया कि इसलिए मैंने BCCI और चयनकर्ताओं से बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफारिश की थी। सचिन ने खुद कप्तान बनने की बजाय देश हित में धोनी को यह जिम्मेदारी सौंप दी। उस वक्त लोगों ने धोनी का विरोध किया, लेकिन सचिन अड़े रहे। सचिन ने साफ कर दिया कि मैं तीसरी दफा टीम इंडिया की कप्तानी नहीं संभालूंगा। बाद में महेंद्र सिंह धोनी सचिन के भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरे और T-20 वर्ल्ड कप, ODI वर्ल्ड कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन गए।

Recent Posts

Advertisement

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

2019 में लालगंज सीट पर भाजपा को हुआ था नुकसान, इस बार यहां भी कमल खिलाने योगी करेंगे प्रचार

Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…

May 18, 2024

हरियाणा की युवती ने मुजफ्फरनगर के एक युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…

May 18, 2024

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन-पूजन

Ayodhya: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग…

May 18, 2024

Patna: स्कूल के गटर में मिला मासूम बच्चे का शव, गुस्साए लोगों ने स्कूल में लगाई आग

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चार…

May 17, 2024

This website uses cookies.