Advertisement
खेल

कैमरन ग्रीन शतक जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस प्लेऑफ का सफर तय कर पाई

Share
Advertisement

किंग कोहली और प्रिंस शुभमन गिल के शतकों के बीच कैमरन ग्रीन के करियर के पहले टी-20 शतक को भुला देना सरासर अन्याय होगा। यही वह शतक है, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस प्लेऑफ का सफर तय कर पाई।

Advertisement

अगर उन्होंने 47 गेंद पर 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 212 की स्ट्राइक रेट के साथ 100* रन नहीं बनाए होते, तो MI के लिए 201 चेज कर पाना टेढ़ी खीर साबित हो सकता था। 17.5 करोड़ में जिस ग्रीन को MI ने खरीदा था।

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में लाजवाब प्रदर्शन किया। जहां SRH ने 20 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट खोकर 200 रन लगा दिए, वहां ग्रीन ने गेंदबाजी के दौरान 1 ओवर में सिर्फ 2 रन दिया।

सूर्या से पहले कैमरन ग्रीन को भेजा बल्लेबाजी के लिए

रनचेज के दौरान ईशान किशन के रूप में मुंबई को 20 के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया। पिछले मुकाबले में मुंबई ने फर्स्ट डाउन सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी के लिए भेजा था। इस बार मौके की नजाकत को भांपते हुए MI मैनेजमेंट के द्वारा सूर्या को शुरू में सेफ रखा गया और कैमरन ग्रीन को बल्लेबाजी करने बीच मैदान उतारा गया।

भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर की अंतिम शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए चौका जड़कर ग्रीन ऑफ द मार्क हुए। मयंक डागर के चौथे ओवर की अंतिम गेंद कैमरन ग्रीन के स्लॉट में थी।

पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया

कैमरन ग्रीन पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए इसे मिडऑन के ऊपर से चौके के लिए लॉफ्ट कर दिया। नीतीश रेडी के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर कैमरन ग्रीन ने स्टेप आउट करते हुए डीप मिडविकेट की दिशा में पुल शॉट पर छक्का मारा।

मयंक डागर के 7वें ओवर की तीसरी ओवरपिच गेंद को ग्रीन ने लॉन्गऑफ स्टैंड में 84 मीटर लंबे छक्के के लिए डिपॉजिट कर दिया। पांचवीं शॉर्ट गेंद को कैमरन ग्रीन ने पुल शॉट के जरिए 86 मीटर लंबे छक्के के लिए डीप मिडविकेट स्टैंड भेज दिया।

विवरांत शर्मा के नवें ओवर की धीमी फुल लेंथ गेंद को स्ट्रेट लॉन्गऑन की दिशा में छक्के के लिए भेजकर ग्रीन ने 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। स्पिनर मयंक डागर के 11वें ओवर की चौथी गेंद 104 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फुलर लेंथ की आई। हाई बैकलिफ्ट के साथ ग्रीन ने लॉन्गऑफ की दिशा में चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी पूरी कर ली।

कैमरन ग्रीन ने रोहित शर्मा के कंधों पर से सारा बोझ ले लिया

ईशान किशन के जल्दी जाने के बाद कैमरन ग्रीन ने रोहित शर्मा के कंधों पर से सारा बोझ ले लिया। लगातार आक्रामक शॉट्स खेलकर रनरेट मेंटेन करते हुए आउट ऑफ फॉर्म रोहित शर्मा को फॉर्म में वापसी करने का भरपूर मौका दिया।

नीतीश रेड्डी ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद सिर्फ 107 किलोमीटर की रफ्तार के साथ अंदर की तरफ एंगल बनाते हुए डाली। नतीजा डीप मिडविकेट की दिशा में ग्रीन का 81 मीटर लंबा छक्का।

ओवर की अंतिम शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को भी कैमरन ग्रीन ने डीप मिडविकेट स्टैंड में छक्के के लिए भेज दिया। उमरान मलिक ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाली।

ग्रीन ने लेग स्टंप के बाहर शफल करते हुए स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ दिया। तीसरी 60 गेंद आउटसाइड ऑफ पर डीप पॉइंट की दिशा में गगनचुंबी छक्का। कैमरन ग्रीन के बल्ले से रन बन नहीं रहे थे, बल्कि बरस रहे थे। कार्तिक त्यागी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद 146 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ लोअर फुलटॉस थी।

कैमरन ग्रीन ने अपना पहला T-20 शतक

ग्रीन के बल्ले का एज लेकर गेंद शॉर्ट थर्डमैन बाउंड्री पार 4 रन के लिए निकल गई। भुवनेश्वर के 18वें ओवर की दूसरी गेंद को ग्रीन ने लेग स्टंप के काफी बाहर शफल करते हुए एक्स्ट्रा कवर की दिशा में 4 रन के लिए भेज दिया। ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने ग्रीन को स्ट्राइक दिया और अंतिम गेंद पर सिंगल लेकर कैमरन ग्रीन ने अपना पहला T-20 शतक पूरा कर लिया। मुंबई को 12 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से जीत दिला दिया।

ये भी पढ़ें – RR vs PBKS: पंजाब को मिली हार, आईपीएल से हुई बाहर

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.