Advertisement
खेल

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आएंगे

Share
Advertisement

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऋषभ पंत वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे। NCA यानी नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु में पंत हर दिन 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं। ऋषभ पंत आसानी से विकेटकीपिंग भी कर पा रहे हैं।

Advertisement

BCCI की मेडिकल टीम ऋषभ पंत के प्रोग्रेस पर लगातार नजर रखे हुए हैं। वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 एकदिवसीय मुकाबलों की सीरीज से ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी कर सकते हैं। पंत के बगैर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गंवा चुकी टीम इंडिया अब उनके बिना वर्ल्ड कप खेलने का जोखिम मोल नहीं लेना चाहती। भारतीय मिडिल ऑर्डर वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी लगातार संकट में नजर आ रहा था। उम्मीद है कि पंत की वापसी से हालात बदलेंगे।

पिछले साल दिसंबर में अपनी भीषण कार दुर्घटना के बाद यह पहली बार है कि जब पंत की बल्लेबाजी को लेकर पॉजिटिव खबर आई है। 30 दिसंबर को पंत की कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें विकेटकीपर गंभीर रूप से झुलस गया था। कई गंभीर चोटें आई थीं।

इसके बाद वह लंबे समय से NCA में समय बिता रहे हैं। अगर ऋषभ पंत के वनडे करियर की बात करें, तो उन्होंने 30 मुकाबलों की 26 पारियों में 865 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आए हैं। ऋषभ ने अपने छोटे से ODI करियर में 90 चौके और 26 छक्के लगाए हैं।

 कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी भी लगातार ऋषभ पंत के प्रोग्रेस पर नजरें जमाए हुए हैं। वह पंत के रिहैबिलिटेशन में भरपूर मदद कर रहे हैं। उम्मीद है की पंत वर्ल्ड कप में वापस आएगा। टीम इंडिया को 11 साल बाद विश्व विजेता बनाएगा

Recent Posts

Advertisement

सात निश्चय-2 के अन्तर्गत सरकारी नौकरी, रोजगार के लक्ष्य को मिशन मोड में पूरा करें : CM नीतीश

CM Nitish in Action Mode:  सुशासन के कार्यक्रम 2020-25 के अन्तर्गत दिनांक- 15.12.2020 से लागू…

June 17, 2024

‘मुस्लिम-यादव मित्रों का स्वागत, आइए, चाय पीजिए, मिठाई खाइए…, मैं आपका काम नहीं करूंगा’

Devesh Chandra Thakur Said:  जेडीयू से सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने एक सभा में कहा कि…

June 17, 2024

Himachal By-Election: विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 2 प्रत्याशियों का किया ऐलान, जानें किसे मिला टिकट

Himachal By-Election: हिमाचल प्रदेश की तीन विधान सभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में…

June 17, 2024

Rail Accident: सरकार ने बढ़ाई मुआवजे की राशि, कई ट्रेनों के किए रूट डायवर्ट

Rail Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया है.…

June 17, 2024

पति को थाने ले गई पुलिस, देर रात तक नहीं लौटा तो पत्नी ने खाया जहर

Suicide in Lalitpur: ललितपुर में एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. बताया गया…

June 17, 2024

Hiram Kasten Death : 71 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Hiram Kasten Death : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बहुत दुखद खबर सामने आयी है हॉलीवुड…

June 17, 2024

This website uses cookies.