Advertisement

Auctioneer Hugh Adams की अचानक बिगड़ी तबियत, खिलाड़ियों की नीलामी रुकी

Share
Advertisement

बेंगलुरु में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मेगा ऑक्शन में अचानक बड़ा हादसा हो गया।ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स (Auctioneer Hugh Adams) जो खिलाड़ियों को बोली लगवा रहे थे उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वहीं स्टेज पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। ये हादसा उस समय हुआ जब श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा की बोली लग रही थी। उसी बीच बोली लगाते समय वह अचानक नीचे गिर गए।

Advertisement

ताजा खबर के अनुसार ह्यूज एडमीड्स की तबियत ठीक बताई जा रही है और जल्द ही वह ऑक्शन में वापसी करेंगे। इस वजह से ऑक्शन में ब्रेक लग गया था। मेगा ऑक्शन की शुरुआत दोबारा की जा चुकी है। ऑक्शन ह्यूज एडमीड्स ने साल 2019 में रिचर्ड मैडली की जगह ली थी। बतौर नीलामीकर्ता रहते हुए उन्होंने अच्छा काम किया है।

ऑक्शन 2019 में लीग में जुड़ने के बाद लगातार इंडियन प्रीमियर लीग में भाग ले रहे हैं। इस नीलामी में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा था कि मैंने अभी तक इतनी बड़ी नीलामी कभी नही की है।

चारु शर्मा लगवाएंगे बोली

ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स की तबीयत खराब हो गई है, ऐसे में अब वह ऑक्शन नहीं करवा पाएंगे। उनकी जगह चारु शर्मा ऑक्शन करवाएंगे, जो टीवी प्रेजेंटर हैं। ह्यूज एडमीड्स की तबीयत खराब होने की वजह से ऑक्शन को थोड़ी देर रोकना पड़ा था।

8.25 करोड़ में बिके धवन

इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में पहली बोली शिखर धवन की लगी। पिछले सीजन में शिखर दिल्ली के लिए खेले थे। इस बार वह पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। उन्हें पंजाब ने 8.25 करोड़ में खरीदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *