विजयादशमी के शुभ अवसर पर अजिंक्य रहाणे के घर किलकारियां गूंजी हैं। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर दूसरी बार पिता बने हैं। ये खुशखबरी खुद धुरंधर बल्लेबाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताई। रहाणे ने बताया कि पत्नी राधिका ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
हाणे ने बेटे के जन्मदिन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक खास लेटर भी शेयर किया। रहाणे की आईपीएल टीम केकेआर ने बधाई देते हुए यहां तक कह दिया कि इस नवजात के साइज की छोटी जर्सी तैयार हो रही है, जिस पर रहाणे लिखा होगा।
संयोग से रहाणे अक्टूबर 2019 में पहली बार पिता बने थे, जब उनकी पत्नी राधिका ने बेटी आर्या को जन्म दिया था। शादी के 5 साल बाद उन्हें ये पहली संतान हुई थी। 27 जनवरी 2021 को राधिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आर्या अपने पापा अजिंक्य के साथ खेलती नजर आ रही थीं। इस दौरान पापा और बेटी का स्पेशल बॉन्ड साफ झलक रहा था।
LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…
Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…
Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…
Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…
Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…
Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…
This website uses cookies.