Advertisement

बृहस्पतिवार को क्या दान करना चाहिए? घर में शुभता के लिए करें यह काम

Share

बृहस्पतिवार को दान करना शुभ माना जाता है। पीले रंग की वस्तुओं और फलों को दान करना गुरुवार को शुभ माना जाता है। इससे घर में समृद्धि आती है।

बृहस्पतिवार को दान
Share
Advertisement

बृहस्पतिवार को क्या दान करना चाहिए? यह सवाल सभी के मन एक बार जरूर आता होगा। शास्त्रों में दान को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। ब्राह्मण आदि को दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति से संबंधित चीजों का दान करने से बृहस्पति ग्रह की पीड़ा का नाश होता है और दोषों से मुक्ति मिलती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, जानिए शनिवार का दिन किन स्थितियों में शुभ होता है?

बृहस्पतिवार को पीले पुष्प, पीला वस्त्र, शक्कर, घोड़ा, चने की दाल, हल्दी, ताजे फल, स्वर्णपत्र, कांस्य आदि का दान करना शुभ माना जाता है। ऊपर लिखित चीजों का दान गुरुवार को करने से गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और गुरु के शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है।

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। भगवान विष्णु को पीला रंग और पीले रंग की वस्तुएँ पसंद हैं। इस दिन पीला खाना खाना और पीले रंग की वस्तुओं को दान करने से नारायण की कृपा प्राप्त होती है। नारायण की कृपा प्राप्त होने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन लोहा खरीदना होता है अशुभ, लेकिन इन मामलों में होता है शुभ

सफेद सरसों, सफेद फूल, चमेली के पुष्प, गूलर, मुलहठी, दमयंती और शहद मिश्रित जल से स्नान करने से भी देवगुरु बृहस्पति के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है। अशुभ प्रभाव के नष्ट होने से व्यक्ति को सभी प्रकार की पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से गुरु के शुभ प्रभाव में तुरंत वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- गुरुवार और शनिवार को नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए, जानिए क्या होता है असर

यह भी पढ़ें- शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, जानिए शनिवार का दिन किन स्थितियों में शुभ होता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें