Advertisement

सोमवार को भूलकर भी ना खरीदें यह चीजें, होता है अशुभ

सोमवार को चावल खरीदना
Share
Advertisement

सोमवार को चावल खरीदना क्या शुभ होता है? हर काम को करने के लिए एक सही समय और सही दिन होता है। इसलिए कोई भी सामान खरीदने से पहले एक बार ये जान लें कि क्या आप जो वस्तु खरीदने जा रहे हैं, उसे उस दिन खरीदना शुभ है या नहीं। आज आइए जानते हैं कि सोमवार को किन-किन वस्तुओं को खरीदना होता है अशुभ-

Advertisement

सोमवार के दिन क्या खरीदना चाहिए?

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सोमवार को चावल खरीदना, बर्तन, दूध की बनी मिटाइयां, दवाइयां और किसी भी प्रकार का डेयरी प्रोडक्ट खरीदना शुभ माना जाता है।

सोमवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

इसके अलावा सोमवार को अनाज, कला से संबंधित वस्तुएं, कॉपी-किताब, खेल के सामान, गाड़ी, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स अत्यादि को नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन इन वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है।

सोमवार का दिन भगवान शिव के अलावा चंद्रमा का भी होता है। चंद्रमा का मतलब होता है शीतलता। शीतलता और शांति का प्रतीक चंद्रमा को सफेद रंग पसंद है। इसलिए सोमवार को सफेद रंग की वस्तुओं की खरीददारी शुभ माना जाता है। सोमवार को सफेद कपड़े शरीर पर धारण करने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। चावल का रंग भी सफेद होता है। इसलिए सोमवार को चावल खरीदना शुभ माना जाता है।

भगवान शिव के रूद्रा अवतार हैं हनुमान जी। हनुमान जी पृथ्वी पर जाग्रत देवता माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आज भी भगवान हनुमान चित्रकूट पर्वत पर निवास करते हैं।

सोमवार के बाद आता है मंगलवार। मंगलवार के दिन लाल रंग की वस्तुएं, लाल वस्त्र या फिर रसोई का कोई भी समान, लाल अनाज, दाल शस्त्र और ज्वलनशील पदार्थ खरीदना शुभ माना जाता है। इसदिन आप कोई नई जमीन भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सोमवार सुबह उठते ही करें यह 5 काम, मिलेगी शिव कृपा और बरसेगा धन!

यह भी पढ़ें- शीघ्र विवाह के लिए करें सोमवार को यह उपाय, तुरंत ही होगी शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *