Advertisement

जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र अगर आ रहे सांप के सपने, शुभ या अशुभ पढ़े यहां

Share

यदि सपने में कोई सांप को पकड़ लेता है तो इसका मतलब है कि आपको धन संपत्ति मिलेगी और परेशानियां दूर हो जाएंगी। ये एक अच्छा संकेत हो सकता है।

snake dream
Share
Advertisement

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हम जो भी सपने देखते हैं उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। सपने में दिखने वाली हमें हर चीज किसी ना किसी बात की तरफ इशारा करती है। कभी ये सपने हमें भविष्य में होने वाली बुरी चीजों के लिए पहले से सचेत करती है तो कई बार हमें हमारे कुछ मनोकामनाएं पूरी होने की तरफ इशारा करती है। कुछ सपने शुभ भी होते हैं और कुछ अशुभ भी। कुछ सपने हमें याद रहते हैं और कुछ हम भूल जाते हैं।   

Advertisement

कई बार लोग सपने में सांप देखते हैं तो जाहिर है कुछ न कुछ अर्थ अवश्य होता है। हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय है। सांप कहीं देवता का प्रतीक है, तो कहीं मृत्यु का। मनुष्य को सांप के सपने आना स्वाभाविक है। तो चलिए जानते है सांप के सपने का अर्थ

सांप को पकड़ना 
यदि सपने में कोई सांप को पकड़ लेता है तो इसका मतलब है कि आपको धन संपत्ति मिलेगी और परेशानियां दूर हो जाएंगी। ये एक अच्छा संकेत हो सकता है। 

सांप को मारना 
यदि आप सपने में सांप को मारते हैं तो इसका मतलब है कि आप जल्द ही अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। ये सपना आपके लिए अच्छे संकेत देता है.

सांप का काटना
अगर आप सपने में सांप को काटते हुए देखते हैं तो यह भविष्य में आने वाली किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। ये चाहे आपके स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो या फिर नौकरी व्यवसाय से जुड़ी समस्या।

सांप को शिवलिंग से लिपटा हुआ देखना 
आप सांप को शिवलिंग से लिपटा हुआ देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है। आपको भगवान महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। ऐसा सपना आने पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *