Advertisement

जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को पालने में झूला झूलाने से क्या होते हैं लाभ, जानिए….

Share
Advertisement

हर साल पूरे देशभर बेहद ही हर्षोउल्लास के साथ जन्माष्टमी( Krishna Janmashtami) का पर्व मनाया जाता है और इस बार जन्माष्टमी 19 अगस्त 2022 यानि आज है। इस दौरान भक्त व्रत रहकर पूरे नियम के साथ श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं। इस खास दिन को लोग बेहद ही धूमधाम से मनाते हैं। मंदिरों के अलावा लोग घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण को सजाते हैं और उनके लिए झूला भी बांधते हैं। कई लोगों के घर में कान्हा एक सदस्य की तरह रहते हैं,ऐसे में कान्हा के लिए भोग बनता है और उनकी पूजा की जाती है। बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल(Ladoo Gopalji) जी को पालने में झुलाने से सभी मनोकमानाएं पूर्ण होती हैं।

Advertisement

भगवान के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को झूला झूलाने से पूर्ण होगीं सभी मनोकामानाएं

जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप नटखट नंदलाला(Natkhat Nandlala) को पालने मे झूला झूलाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही संतान प्राप्ति, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का भी लाभ होता है।

मंत्रो के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने से मिलेगा संतान प्राप्ति का सुख

जैसा कि जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इसलिए कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करने से अच्छी संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है। जो दंपत्ति शीघ्र संतान प्राप्ति करना चाहते हों तो जन्माष्टमी के दिन अपने घर पर बाल गोपाल की प्रतिमा स्थापित करके और उनकी पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ करके कान्हा जैसी सुंदर संतान की कामना करते हुए और इन मंत्रो का सही से उच्चारण करते हुए अपनी मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।

मंत्र-

सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।

अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच।।

देवकीसुतं गोविन्दम् वासुदेव जगत्पते।

देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *