Advertisement

घर पर मोर पंख रखने से दूर होगा वास्तु दोष, इस कृष्ण जन्माष्टमी पर कर लें ये काम

janmashtmi
Share
Advertisement

हर साल पूरे देशभर बेहद ही हर्षोउल्लास के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami)  19 अगस्त 2022 यानि आज है। इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को नई पोशाक के साथ तैयार करते हैं साथ ही पूरे मंदिर और घर भी खूबसूरत तरीके से सजा के उनकी पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख(Mor Pankh) अत्यंत प्रिय है अगर आप मोर पंख से घर या मंदिर को सजाते हैं तो आपके घर के सभी बुरे दोष मिट जाते हैं। इतिहास में मोर को देवी- देवताओं से जोड़ा गया है वहीं वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि अगर हम घर में मोर पंख लगाते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा वास रहता है।

Advertisement

घर में मोर पंख लगाने से होंगे सभी दोष दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख लगाने या रखने से घर के सभी दोष दूर हो जाते है। वास्तु में ये भी कहा गया है कि अगर आप 8 मोर पंख लेकर और उसको सफेद धागे में बांधकर घर के किसी कोने में भी रख दे तो वहां किसी भी दोष का या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है और घर में सुख- समृद्धि की वास रहता है।

मोर पंख से बुरी नजर का होता है नाश

इतिहास में मोर को देवी- देवताओं से जोड़ा गया है वहीं वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि अगर हम घर में मोर पंख लगाते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा वास रहता है। मोर पंख को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से बुरी नजर का नाशा होता है और परिवार में सुख- समृद्धि और शांति का वास होता है। साथ ही परिवार का स्वास्थय भी अच्छा बना रहता है।

मोर पंख से बच्चों को भी मिलेगी पढ़ाई में मदद

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है और वो काफी जिद्द करता है तो ऐसी स्थिति में मोर पंख को उसकी किताब में रखने से उसका मन शांत होगा और उसका मन पढ़ाई में लगेगा और साथ ही, वह पॉजिटिव महसूस करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *