Advertisement

बस इन बातों का रखें ध्यान, नहीं पड़ेगी राहु-केतु की बूरी नजर

Share

हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा रसोई होता है। घर की रसोई जितनी स्वच्थ रहेगी उतनी ही घर में देवी-देवताओं की कृपा बरसेगी।

rahu ketu
Share
Advertisement

हर इंसान चाहता है कि उसके घर में खुशहाली बनी रहे, घर में सुख-समृद्धि का वास हो और बूरी नजरें ना पड़ें। इसके लिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी बहुत से उपायों के बारे में बताया गया है।

Advertisement

हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा रसोई होता है। घर की रसोई जितनी स्वच्थ रहेगी उतनी ही घर में देवी-देवताओं की कृपा बरसेगी। हालांकि, हमारे घर की रसोई में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जो राहु केतु ग्रहों से संबंध रखती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि यह ग्रह अपनी नकारात्मक ऊर्जा देने लगे तो लोगों को हानि होना संभव है।

रसोई में कड़ाही और तवे सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली वस्तु है। वास्तु के अनुसार तवा और कड़ाही राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए इन बर्तनों को लेकर किचन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार तवे और कड़ाही को हमेशा अपने गैस या चूल्हे के दाएं तरफ रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दाएं तरफ माता अन्नपूर्णा का वास होता है।

तवे और कड़ाही का इस्तेमाल होने के बाद इसे कभी भी गैस पर रखा नहीं छोड़ना चाहिए। खाना बनाने के बाद हमेशा तवे और कड़ाही को गैस से उतार कर ठंडा कर लें और फिर इसे अच्छी तरह से धोकर रख दें।

खाना बनाने के तुरंत बाद कभी भी गर्म तवे या कड़ाही पर पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की मुसीबतें आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *