Advertisement

मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए होगा मंगलकारी, और अन्य राशियों की किस्मत में क्या है? जानिए आज के राशिफल में

Share

मेष (Aries ) 

Advertisement

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वकाक्षाओं को पूरा करने दिन रहेगा। नई संपत्ति को खरीदने की मनोकामना पूरी होगी। जिससे संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से आपके बिगड़े काम बनेंगे। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत होगा, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। अतिथि के आगमन से आज आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

Advertisement

वृष  (Taurus)

आज का दिन वृष राशि वालों के लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रहने वाले हैं, जिसकी वजह से आप अपने प्यार के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। और उस वजह से आपके लाइफ पार्टनर आप से नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है,  तो आज उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।

शाम का वक्त मित्रों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। आज वृष राशि वाले अपने व्यापार व संतान की किसी समस्या के संबंध में यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यकीनन आज आप उस समस्या का समाधान खोज लेंगे।

मिथुन (Gemini) 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार में नई-नई योजनाएं लेकर आएगा, जिसे देखकर मन पूरा दिन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कोई करीबी मित्र धोखा दे सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको व्यर्थ के विवाद से बचना चाहिए। ऐसा न करने पर आपकी आर्थिक स्थिति के ऊपर कोई खतरा मंडरा सकता है।

सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी के भी वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी का कारण बन सकता है।

कर्क (Cancer) 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया फलदायक होगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यय करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी। लेकिन साथ ही आज अपने परिवारिक खर्च ध्यान से करें, नहीं तो अधिक व्यय आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती हैं। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय हो सकता है।

आज आपकी संपत्ति से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों पर आज अतिरिक्त कार्यभार डाला जा सकता है, जिसके कारण वो थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

सिंह (Leo) 

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार संबंधी निर्णय काफी सूझ-बूझ से लेने पर फलदायी साबित होंगे। आज आपके ऊपर किसी प्रकार का दवाब हावी हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही बाधाएं आज दूर होंगी, जिससे रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे, लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद आज हल होंगे।

कन्या (Virgo)  

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लिए उन्नति भरा होगा। लंबे समय से चल रही कोर्ट कचहरी से संबंधित समस्याएं हल होंगी। सामाजिक कार्यों में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसमें आज आप कुछ धन भी व्यय कर सकते हैं। आज आप अपने काम का दूसरों के भरोसे मत छोड़ें। ऐसा करने पर कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नवीनता स्थापित होंगी और आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। नए वाहन की खरीदारी की इच्छा रखने वाले लोगों का काम बन जाएगा।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन धन प्राप्ति का दिन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को आज आप गिफ्ट दे सकते हैं। शाम का वक्त किसी मंगलिक समारोह में बीत सकता है। लंबे समय से अटका या उधार दिया हुआ धन वापस आएगा।

वृश्चिक (Scorpio) 

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। यदि किसी कार्य को विश्वास के साथ करने पर भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की उन्नति को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। आज बाहर के खाने पीने से परहेज करें अन्यथा  पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय किसी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं।

धनु (Sagittarius) 

धनु राशि वालों का आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। इस राशि के लोग आज सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे मित्रों की संख्या बढ़ेगी। आध्यात्म व ज्ञान के मार्ग में आ रहे व्यवधान दूर होंगे। पूजा-पाठ आदि में ख़र्च बढ़ेगा।  लेकिन आज आपको अतिरिक्त व्यय से बचना चाहिए, नहीं तो आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। भाई बहनों से चल रहे विवाद व विरोध आज समाप्त होंगे।

मकर (Capricorn) 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी यात्रा सोच समझ कर ही करें, क्योंकि आपके वाहन में खराबी आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज किसी नये काम की शुरुआत करेंगे। शाम का समय किसी मांगलिक समारोह में बीत सकता है। 

मकर (Capricorn) 

आज मकर राशि वालों को पुराने झगड़े व झंझट से छुटकारा मिलेगा। खर्चों में कमी आएगी। आज आपको ऑफिस में अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वह आज आप के बॉस से आपकी चुगली भी कर सकते हैं। आज किसी कार्य की शुरुआत होगी। शाम का समय आज किसी धार्मिक समारोह में बीत सकता है।  विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज अपने पिताजी से सलाह लें।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी ख़बर सुनने के मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन आज आपको अपनी माता जी की सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। किसी कार्य मे निवेश करने के लिए शुभ दिन है।

आज आपको अपने लाइफ पार्टनर का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिल सकता है। जीवन साथी के साथ आज आप भविष्य की कुछ योजनाएं बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *