Advertisement

रणवीर को डांस करता देख खुद को रोक नहीं पाए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, video viral

अनुराग ठाकुर डांस वीडियो
Share
Advertisement

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। यूं तो वो अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो कभी बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहें हैं तो कभी बैडमिंटन और कभी पूजा-पाठ करते नजर आते हैं।

Advertisement

लेकिन इस बार उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दुबई एक्सपो 2020 में तस्वीर-परफेक्ट के दौरान इस पल को कैप्चर किया गया था।

ये वीडियो सोमवार को ट्विटर पर मंत्री द्वारा साझा किया गया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ कुछ डांस मूव्स की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन लिखा है-“बॉलीवुड की ताकत बाधाओं को पार करती है!”

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी का हिट गाना मल्हारी पर मंत्री जी थिरकते नजर आ रहे हैं। दरअसल रणवीर सिंह बात करते-करते अचानक डांस करने लगते हैं और अनुराग ठाकुर से भी डांस करने के लिए कहते हैं।पहले तो अनुराग इनकार करते हैं, लेकिन रणवीर सिंह के बार-बार कहने पर वह भी डांस करने लगते हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नया अवतार उनके फैंस को बेहद पंसद आया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *