Advertisement

UP News: CM Yogi ने गाजियाबाद वासियों को दी 878 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Share
Advertisement

योगी सरकार ने फिर से प्रदेश के विकास के लिए नई सौगातें देने की शुरूआत कर दी है। इसी सिलसिले में आज सूबे  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कविनगर रामलीला मैदान पहुंचे। इस खास कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जिले को 877.83 करोड़ की 755 परियोजनाओं की सौगात दीं।

Advertisement

उन्होंने 509.55 करोड़ की 409 परियोजनाओं का लोकार्पण और 368.28 करोड़ की 346 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का शंखनाद भी माना जा रहा है।

भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नगर निगम क्षेत्र, सभी नगर पालिका क्षेत्र और सभी नगर पंचायत क्षेत्र के डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, साहित्यकार, उद्यमियों समेत करीब 12 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे। भाजपा के महानगर और जिलाध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि करीब एक सप्ताह से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। दिल्ली-एनसीआर के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा से करीब पांच बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे।

मिली जानकारी के हिसाब से यहां से सड़क मार्ग से वह कविनगर रामलीला मैदान में पहुंचें। यहां प्रबुद्ध जन सम्मेलन और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद 15 मिनट ग्रीन रूम में जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *