Advertisement
राजनीति

चुनाव में खेला जा रहा है रंगों का खेल, फिर बदला अयोध्या DM आवास के बोर्ड का रंग

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अयोध्या एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह रंगों की नई सियासत है। बुधवार को अयोध्या डीएम के आवास के बोर्ड का रंग भगवा से हरा कर दिया गया था, जिसके बाद सियासी चर्चाएं ज्यादा तेज हो गई थी।

Advertisement

लेकिन छठवें चरण के मतदान के दिन एक बार फिर इस बोर्ड का रंग बदल दिया गया है। अब बोर्ड के रंग को बदलकर लाल कर दिया गया है।

अयोध्या का ये जिलाधिकारी निवास सितंबर 2021 से निर्माणाधीन है। अंग्रेज़ों के जमाने से बने इस बोर्ड को नए सीरे से बनाया जा रहा है। इसी वजह से अयोध्या के मौजूदा जिलाधिकारी लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रह रहे हैं। साथ ही इनका कैंप कार्यलय भी है।

पूर्व डीएम अनुज कुमार झा के स्थानंतरण से पहले से ही ये आवास निर्माणाधीन है। उसी वक्त से यहां एक बोर्ड लगा था, जो भगवा रंग का था और सफेद रंग से इस पर जिलाधिकारी आवास लिखा हुआ था। लेकिन 2 मार्च को अचानक इस बोर्ड का रंग भगवा से हरा कर दिया गया।

रंगों की सियासत

अब 24 घंंटे के भीतर एक बार फिर से इस साइन बोर्ड का रंग बदल दिया गया है। अब इसे बदलकर हरे से लाल कर दिया गया है। लिहाजा सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। सवाल इसलिए भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि ये रंगो का खेल चुनाव के दौरान खेला जा रहा है।

सियासत इतनी तेज थी कि सपा नेता ने कहा जिलाधिकारी मौसम वैज्ञानिक की तरह होते हैं उन्हें पहले से ही मालूम चल गया है कि अखिलेश यादव आ रहे हैं और योगी जी जा रहे हैं।

एक बोर्ड अब भी हरे रंग का

अयोध्या की चर्चाएं दिल्ली तक पहुंची तो बोर्ड को फिर से बदलकर लाल रंग का कर दिया गया । हालांकि अब भी एक बोर्ड है जिसका रंग हरा है। अयोध्या के जिलाधिकारी आवास पर दो रंग के बोर्ड थे, जिनमें से एक हरा था और एक भगवा था। भगवा रंग के बोर्ड को बदलकर हरा कर दिया गया था लेकिन सियासत तेज होने के बाद उसे 24 घंटे के भीतर लाल कर दिया गया। लेकिन दूसरे बोर्ड को हरे रंग का ही रखा गया है।

अयोध्या के ज्यादातर सरकारी कार्यलयों के बोर्ड का रंग हरा ही होता है। प्रशासनिक कार्यलयों के रंग बोर्ड हरे ही होते हैं। लेकिन योगी सरकार के दौरान कुछ अफसरों ने बोर्ड का रंग बदलकर भगवा कर लिया था।

यहां भी पढ़ें: UP चुनाव के बीच अयोध्या के DM के आवास का बोर्ड हुआ भगवा से हरा, क्या हैं सियासी मायने ?

Recent Posts

Advertisement

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का ‘Walkathon-Walk for Kejriwal’ कार्यक्रम, BJP पर लगाए कई आरोप

Walkathon-Walk for Kejriwal: आम आदमी पार्टी का आज (28 अप्रैल) को दिल्ली में 'वॉकथोन-वॉक फॉर…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा एक्शन, एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता…

April 28, 2024

CSK vs SRH IPL 2024: चेन्नई में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मारेगा बाजी ? देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

CSK vs SRH IPL 2024: आज के दूसरे आईपीएल मैच में रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई…

April 28, 2024

This website uses cookies.