Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, जानें

Share
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज प्रदेशवासियों को चिरायु कार्ड वितरित किया। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहें। इस योजना के तहत राज्य के शहरी इलाके और 1600 ग्राम पंचायतों को मिलाकर करीब 10 लाख कार्ड बांटे जाएंगे। आज करीब 5 लाख चिरायु कार्ड बांटे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आज मानवाधिकार दिवस के दिन आम लोगों को इलाज का अधिकार मिल रहा है। चिरायु कार्ड योजना के तहत 29 लाख परिवार को लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत 20000 के करीब लाभार्थियों को इलाज के लिए स्वास्थय लाभ मिलता था, लेकिन अब 60000 के करीब लोगों को लाभ मिलेगा। 

दरअसल चिरायु कार्ड योजना आयुष्मान भारत योजना के विस्तार के रूप में हरियाणा में लागू की गई है। जिसके तहर प्रदेश के करीब 28 लाख परिवार स्वास्थय बीमा योजना के तहत कवर होंगे। इसके तहत करीब सरकारी अस्पतालों के अलावा 729 प्राइवेट अस्पतालों में कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर जिले में 1 मेडिकल कालेज खोलने का लक्ष्य रखा है। सभी सरकारी अस्पतालों में लोगों के उपचार के लिए आईसीयू फैसिलिटी भी उपलब्ध होगी।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ग्राम स्तर तक करीब 100 गांव में वेलेनेस सेंटर बनाएं जा रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश में निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ किया है। हम पीपीपी के जरिए पंक्ति के सबसे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *