Advertisement

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें

Share
Advertisement

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने एक फिर ऐसा कुछ बोला है जिसके सियासी मायने निकालना शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी बनने की चर्चाओं के बीच उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर विपक्ष में सहमति बनी तो नीतीश कुमार सबसे योग्य और दमदार प्रत्याशी हो सकते हैं। उन्होंने भाजपा के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें बताया जा रहा है कि बिहार में महागठबंधन सरकार में जंगल राज लौट आया है।

Advertisement

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर किया सियासी प्रहार

तेजस्वी ने कहा कि जदयू, राजद, कांग्रेस एवं वामदलों का साथ आ जाना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत है। तेजस्वी ने कहा कि मैं पूरे विपक्ष की ओर से बोलने का दावा नहीं कर सकता, फिर भी अगर विचार किया जाए तो नीतीश जी निश्चित रूप से सबसे मजबूत प्रत्याशी हो सकते हैं। वह करीब पांच दशक से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में हैं। जयप्रकाश नारायण और आरक्षण आंदोलनों में भाग लिया है। 37 वर्ष से ज्यादा संसदीय और प्रशासनिक अनुभव है। जमीनी स्तर पर अपार समर्थन है।

भाजपा का साथ छोड़कर नीतीश कुमार के राजद के साथ आने के बारे में तेजस्वी ने कहा कि हम समाजवादी विचारधारा के लोग हैं। हमारे बीच काफी समानता है। विचार और उद्देश्य एक हैं। लगभग समान मूल्यों को साझा करते हैं। कभी-कभी कुछ मुद्दे होते हैं, किंतु ऐसा नहीं होता कि समाधान नहीं निकाला जा सके। तेजस्वी ने केंद्र सरकार से बिहार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया और कहा कि बिहार ने लंबी प्रतीक्षा की है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार के लोगों से किए गए वादे को याद दिलाना चाहता हूं। उन्होंने जो वादे किए, उसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए क्षेत्रीय दलों को अपने छोटे-मोटे नफा-नुकसान को नजरअंदाज करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *