Advertisement
राजनीति

Ram Mandir: K. C. वेणुगोपाल का भाजपा पर तंज, बोले- राजनीतिक लाभ के लिए…

Share
Advertisement

Ram Mandir: अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कांग्रेस के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल (K. C. Venugopa) ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर भगवान के नाम पर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया है। के. सी. वेणुगोपाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने (भाजपा) देश के लिए कुछ नहीं किया है।

Advertisement

‘भाजपा ने देश के लिए कुछ नहीं किया’

के. सी. वेणुगोपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने देश के लिए कुछ नहीं किया है। देश की आजादी में भी और आजादी के बाद भी भाजपा का कभी कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश लिए कोई योगदान नहीं दिया है।

‘कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान दिया’

केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ राहुल गांधी, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी को निशाना बना रही है। हमारी पार्टी के लोगों ने इस देश के लिए अपनी जान दी है। इंदिरा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी ने अपना पूरा जीवन इस देश की सेवा में लगा दिया था।

‘राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे भगवान का उपयोग’

K. C. वेणुगोपाल ने बीजेपी पर राजनीतिक लाभ के लिए भगवान का उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, ‘ये लोग (बीजेपी) भगवान का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीजेपी आस्तिक नहीं हैं। ये राजनीतिक लाभ के लिए भगवान का उपयोग कर रहे हैं।’

मैं एक आस्तिक हूं- वेणुगोपाल

केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस को एक सुंदर कथा वाली सुंदर पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं खुद एक आस्तिक हूं। मैं हर महिने मंदिर जाता हूं लेकिन मेरा भगवान लोगों को एकजुट करता है। मैं लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं रखता।’

ये भी पढ़ें: आज होगा कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आगाज, खरगे दिखाएंगे हरी झंडी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.