Advertisement

राहुल गांधी पहुंचे भोलेनाथ के दरबार, बच्चों के साथ किया डांस

Share
Advertisement

राहुल गांधी की  भारत जोड़ो यात्रा बड़ा ही सुर्खियों में हैं। आज इस यात्रा के 83  दिन पूरे हो गए हैं। इस समय राहुल  गांधी  मध्यप्रदेश  में मौजूद हैँ।मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उज्जैन में करीब 200 पंडित-बटुक ने राहुल गांधी के पहुंचते ही स्वास्ति वाचन और मंत्र उच्चारण के साथ उनका  सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया । इतना ही नहीं राहुल गांधी ने भोलेनाथ से प्रार्थना भी की।

Advertisement

इतना  ही नहीं उज्जैन पहुंचे राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों और छात्रों के साथ डांस किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी जमकर झूमे। इसके बाद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। जानकारी तो ये भी है इस  दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”बीजपी के लोग भगवान के सामने हाथ जोड़ते हैं और जो इस देश में तपस्या करता है उसे खत्म करते हैं। मतलब भगवान का अपमान करते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *