भारतीय चुनाव आयोग ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के स्टेट आइकन पद से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।
दरअसल, सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर विधानसभा सीट से आने वाला चुनाव लड़ेंगी। इस बात की घोषणा मोगा से खुद अभिनेता ने की थी। हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं है कि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।
सोनू सूद का अभी तक किसी राजनीतिक दल से कोइ संबंध नहीं है और न ही वो किसी पार्टी से जुड़े हैं। हालांकि राजनीति में आने की अटकलों के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से ये फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त में सोनू सूद ने कई राजनेताओं से मुलाकात की है। नेताओं से मुलाकात की लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सबसे पहले हैं। इसके बाद उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी मुलाकात की थी और फिर वो अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से भी मिले थे। वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी उनके सीएम रहते मुलाकात की थी। यही कारण है कि चुनाव आयोग ने सोनू सूद को पद से हटा दिया है।
AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…
PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…
Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…
President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…
CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…
Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…
This website uses cookies.