Advertisement

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है- BJP नेता

Share
Advertisement

राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस आज देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वहीं बीजेपी ने इसका पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है। बीजेपी नेता सुधांशु है। सत्याग्रह के नाम पर दुराग्रह है। राहुल ने भारत के खिलाफ बयान दिया था। उनकी सांसदी कानून के मुताबिक गई है।

Advertisement

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी आप वीर सावरकर हो भी नहीं सकते, क्योंकि वीर सावरकर न साल के छह महीने विदेशों में छुटियां मनाने जाते थे न ही अपने देश के खिलाफ विदेशियों से मदद मांगते थे।

उन्होंने ब्रिटेन में जाकर मां भारती को गुलामी की जंजीर से मुक्त कराने का शंखानाद किया था। आप वीर सावरकर पर नहीं अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं। वीर सावरकर के सम्मान में इंदिरा गांधी का लिखा वह पत्र पढ़िए, वहां आपको आपके कुतर्क का जबाव मिल जाएगा। सावरकर से खुद की तुलना मत कीजिए।

वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है। गांधी परिवार को लगता है कि देश के लिए आईपीसी अलग है और उनके लिए अलग है। तेजस्वी बाहर दहाड़ते हैं और सीबीआई के सामने म्याऊं-म्याऊं करने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *