Advertisement
राजनीति

New Parliament Inauguration: PM मोदी ने संबोधन में कहा- ‘जब भारत आगे बढ़ता है, तो विश्व आगे बढ़ता है’

Share
Advertisement

New Parliament Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया है। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नए संसद भवन को लेकर पूरे भारत में राजनीति भी काफी हुई और हो रही है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने नई संसद के उद्घानट के मौके पर सम्मलित नहीं हुए।

Advertisement

पीएम मोदी ने नए संसद भवन में अपने पहले सबोंधन में कहा ‘यह नया भवन नूतन और पुरातन के सह-अस्तित्व का भी आदर्श है। साथियों नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत, नए लक्ष्य तय कर रहा है। नए रास्ते गढ़ रहा है। नया जोश है, नई उमंग है। नया सफर है, नई सोच है। दिशा नई है, संकल्प नया है। और आज फिर एक बार पूरा विश्व भारत को भारत के संकल्प की दृढ़ता को, भारतवासियों की प्रखरता को, भारत की जनशक्ति की जीजीविषा को आदर और उम्मीद के भाव से देख रहा है। जब भारत आगे बढ़ता है, तो विश्व आगे बढ़ता है। संसद का नया भवन भारत के विकास से विश्व के विकास का भी आह्वान करेगा।’

इस भवन में विरासत भी है, वास्तु भी है-PM मोदी

‘एक ऐसा समय भी आया, जब हम दूसरे देशों को देखकर मुग्ध होने लगे। लेकिन 21वीं सदी का भारत अब गुलामी की उस सोच को पीछे छोड़ रहा है। आज भारत प्राचीन काल की उस कला के गौरवशाली गाथा को, अपनी ओर मोड़ रहा है और संसद की यह नई इमारत इस जीवंत प्रयास का प्रतीक बनी है। आज नए संसद भवन को देखकर हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है। इस भवन में विरासत भी है, वास्तु भी है। इसमें कला भी है, कौशल भी है।

इसमें संस्कृति भी है और संविधान के स्वर भी हैं। आप देख रहे हैं कि लोकसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित है। राज्यसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारित है। और संसद के प्रांगण में हमारा राष्ट्रीय वृक्ष बरगद भी है। हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों की जो विविधता है, इस नए भवन ने उन सबको समाहित किया है। इसमें राजस्थान से लाए बलवा पत्थर लगाए गए हैं। ये जो लकड़ी का काम है, वह महाराष्ट्र से आई है। यूपी में भदोही के कारीगरों ने अपने हाथ से कालीनों को बुना है। एक तरह से इस भवन के कण-कण में हमें एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के दर्शन हुए हैं।’

ये भी पढ़े:New Parliament: संसद भवन को ‘ताबूत’ कहने वाले RJD के बयान पर  CM  शिंदे ने जताई नाराजगी; बोले-

Recent Posts

Advertisement

BJP ने बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: यूपी के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव…

May 12, 2024

काशी दौरे का दूसरा दिन, CM योगी ने काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले…

May 12, 2024

Unnao: लोकसभा के चौथे चरण का मतदान कल, कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Unnao: उन्नाव में लोकसभा के चौथे चरण के लिए सोमवार यानी 13 मई को मतदान…

May 12, 2024

TMC, कांग्रेस वालों, कम से कम पूर्वजों के त्याग, तपस्या और बलिदान…उसका तो अपमान मत करो, बंगाल में बोले PM मोदी

PM Modi: पश्चिम बंगाल के हुगली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते…

May 12, 2024

‘मुसीबत में गांधी परिवार रायबरेली आया, शहजादे सिर्फ वोट मांगने आए हैं’, रायबरेली में अमित शाह की हुंकार

Amit Shah In Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

May 12, 2024

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित, 2 लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए पास

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं के नतीजे रविवार 12 मई को…

May 12, 2024

This website uses cookies.