Advertisement

71 साल के हुए नरेंद्र मोदी: राष्ट्रपति, अमित शाह ने दी बधाई, राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘हैप्पी बर्थडे मोदी जी’

Share
Advertisement

दिल्ली। आजाद भारत में जन्म लेने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर देश-दुनिया से बधाईयों की झड़ी लगी हुई है। उनके समर्थक विभिन्न तरीकों से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। कुछ लोग अपने घरों में केक काट कर उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इस मौके पर उनकी बीजेपी पार्टी सेवा और समर्पण अभियान भी चला रही है।

Advertisement

प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू  समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर दी। 

राष्ट्रपति, गृहमंत्री समेत विपक्षी दलों ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि  “अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत’ की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन माँ भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे।“

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर  पीएम को बधाई देते हुए लिखा, ” हैप्पी बर्थडे मोदी

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि “देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।“

वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात मोदीजी ने भारत को एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनके विज़न और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।“

इस दिन को खास बनाने की तैयारी में भाजपा

बीजेपी पार्टी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर देश में अधिक से अधिक संख्या में कोरोना वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारियों में जुटी है। भाजपा आज यानि शुक्रवार को 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज लगाकर कीर्तिमान रचना चाहती है। गौरतलब है कि देश में अब तक 76 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने तोड़े कई रिकॉर्ड

मोदी सबसे अधिक समय 7 साल 113 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं। जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन पर अमेरिका आने की रोक लगाई गई थी। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वो सबसे ज्यादा बार अमेरिकी दौरा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए। अब तक वो 7 बार अमेरिका जा चुके हैं और 24 सितंबर को 8वीं बार अमेरिका जाएंगे।

इस मौके पर बीजेपी पार्टी का सेवा एवं समर्पण अभियान

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए बीजेपी पार्टी ने सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू किया है। इसके तहत भाजपा 17 से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल और आवश्यक उपयोगी वस्तुओं का वितरण करेंगे।  

पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में जाकर फल आदि का वितरण, अन्य सेवा कार्य व सहयोग करेंगे। इस अभियान के तहत किसान मोर्चा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करेगा, जिसमें 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें