Advertisement

मालेगांव ब्लास्ट: बीजेपी ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

Malegaon blast
Share
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में नए तथ्य सामने आने के बाद कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि साल 2008 से कांग्रेस कैसे बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था।

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने राहुल पर अलगाववाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा,  “भगवा को बदनाम करने के लिए कांग्रेस साज़िश करती रही है। कांग्रेस के मन में हिंदुओं के प्रति घृणा का भाव रहता है। साज़िश कितना बड़ा रहा होगा, इसका अंदाज़ा आप लगा सकते हैं। भगवा आतंकवाद शब्द राहुल गांधी ने ही गढ़ा हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि मालेगांव ब्लास्ट में कैसे लोगों को प्रताड़ित करके बयान बदलवाए गए, ये भी अब सामने आ गया है। मालेगांव ब्लास्ट केस में एक गवाह ने NIA को बताया था कि कैसे ATS और अन्य जांच एजेंसियों ने उन्हें बयान बदलने के लिए प्रताड़ित किया था। गवाह ने इस बात का भी खुलासा किया कि एटीएस ने उन्हें योगी आदित्यनाथ और RSS के चार अन्य नेताओं का नाम लेने के लिए दबाव डाला था।

महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर साल 2008 को अंजुमन चौक और भीकू चौक के बीच शकील गुड्स ट्रांसपोर्ट के सामने रात 9:35 बजे धमाका हुआ था। जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी और 101 लोग घायल हुए थे।

इस मामले में लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर द्विवेदी, मेजर रमेश उपाध्याय (सेवानिवृत्त), अजय रहीरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी अभियुक्त हैं। लेकिन फिलहाल सभी जमानत पर रिहा हैं।

यहां भी पढ़ें: Malegaon Blast: गवाह का खुलासा, कहा- ATS ने योगी आदित्यनाथ के नाम का डाला था दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *