Advertisement

महाराष्ट्र के सियासी बाजीगर करेंगे शक्ति प्रदर्शन, शिवसेना के गुटों की होगी अग्निपरिक्षा

Share
Advertisement

कहते हैं न सियासत में किसका पलड़ा भारी होने वाला है इसको अंदाजा शक्ति प्रदर्शन से किया जाता है। कल पूरा देश दशहरा जैसे पर्व के जश्न में डूबा होगा। उसी दौरान महाराष्ट्र में एक अलग ही सियासी नाटक चल रहा है जहां  शिवसेना के दो गुटों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ मची हुई है।

Advertisement

इसका बड़ा मौका दशहरा रैली होगी, जहां ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश दोनों गुट कर रहे हैं। इस रैली के लिए तैयारियां इतनी जोरों पर हैं कि 10 हजार वाहनों में कार्यकर्ता मुंबई पहुंचने वाले हैं। इनमें 6 हजार सरकारी और निजी बसें भी शामिल हैं। इसके अलावा करीब 3 हजार कारों से भी लोग रैलियों में पहुंचेंगे। 

इतिहास में ऐसा मौका पहली बार होगा जब  शिवसेना दो गुटों में बटकर अलग-अलग कार्यक्रम करेगी इस बार भीड़ जुटाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शिंदे गुट ने लोगों को सभा में लाने के लिए करीब 1800 सरकारी बसें बुक की हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने जानकारी दी है कि इसके लिए 10 करोड़ रुपये नकद दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की टीम ने सोमवार शाम पांच बजे तक 1800 एसटी ट्रेनों का रिजर्वेशन कराया था। 3000 निजी कारों की पहले ही बुकिंग हो चुकी है। एकनाथ शिंदे गुट की रैली बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हो रही है। इसमें एक से डेढ़ लाख लोगों की भीड़ होने की उम्मीद है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये त्योहार सियासी प्रदर्शन अपने चरम पर होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *