Advertisement
राजनीति

LokSabha Election 2022 : लोकसभा उपचुनाव को लेकर आजमगढ़ व रामपुर में सपाइयों ने झोंकी ताकत

Share
Advertisement

लखनऊ। आजमगढ़ और रामपुर में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में सपाइयों ने गांव-गांव ताकत झोंक दी है। पार्टी ने संबंधित क्षेत्र के नेताओं को अपनी जाति वाले गांव में मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश पांडेय का दावा है कि दोनों जगह पार्टी प्रत्याशी को जीत मिलेगी। जीत का ग्राफ बढ़ाने के लिए पार्टी के स्थानीय नेता पूरी तन्मयता से जुटे हैं।

Advertisement

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद आजमगढ़ उपचुनाव में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव प्रत्याशी हैं तो आजम खां के इस्तीफे के बाद रामपुर से उनके शागिर्द आसिम राजा मैदान में हैं। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में करीब 18.38 लाख मतदाताओं में से करीब साढ़े तीन लाख यादव सहित ओबीसी के कुल 6.5 लाख मतदाता हैं। साढ़े चार लाख दलित व साढ़े तीन लाख मुस्लिम वोटर हैं।

इस जिले में पार्टी की सभी 10 सीटों पर सपा विधायक हैं। ऐसे में पार्टी के लिए आजमगढ़ सीट बेहद अहम हैं। यहां सैफई परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसी तरह रामपुर में सपा उम्मीदवार आसिम राजा ही नहीं बल्कि भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी भी आजम खां के शागिर्द रहे हैं।

ऐसे में यहां सपा से कहीं ज्यादा आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। यहां करीब 16 लाख 16 हजार मतदाताओं 60 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम हैं।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.