Advertisement
राजनीति

केशव प्रसाद मौर्य: जिनके नेतृत्व में बीजेपी ने फतह की यूपी की जंग, बनाई फुल बहुमत की सरकार

Share
Advertisement

केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। 2014 में वे उत्तर प्रदेश के फूलपुर सीट से चुनाव लड़े और जीते। 19 मार्च 2017 को उन्होंने यूपी के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार वे चुनाव हार गए हैं लेकिन फिर भी उनके डिप्टी सीएम बनने की अटकले तेज हैं।

Advertisement

केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी के रहने वाले हैं। उनका जन्म सिराथू में मौर्य परिवार में हुआ। उनके माता-पिता कृषि कार्य करते हैं। बचपन में वे अपने अपने माता-पिता के साथ खुद भी खेती किया करते थे। उन्होंने पुराने दिनों में चाय की दुकान चलाई और समाचार पत्र भी बेचा।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीट से हुई। 2002 में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। हालांकि इस चुनाव में वे चौथे स्थान पर रहे थे। उन्हें 7 हजार मत मिला था।

उसके बाद 2007 में फिर से उसी सीट से चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। 2012 में फिर उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और सिराथू से पहली बार विधायक चुने गए। उस समय वह इलाहाबाद मंडल के चारों जिले इलाहाबाद प्रतापगढ़ कौशाम्बी और फतेहपुर से एकलौते भाजपा विधायक चुने गए थे।

2014 में भाजपा ने उन्हें पूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव में उतारा और वह वहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे। फूलपुर लोकसभा सीट पर उन्होंने सपा प्रत्याशी धर्मराज सिंह पटेल को 3 लाख से अधिक वोटों से पराजित किया।

अप्रैल 2016 में बीजेपी ने उन्हें बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद बीजेपी ने 2017 में केशव प्रसाद के नेतृत्व में ही यूपी में प्रचंड जीत हासिल की। चुनाव के बाद यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन बाद में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया और केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया।

केशव प्रसाद मौर्य 18 सालों तक विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा में प्रचारक रहे। इसके अलावा उन्होंने गोरक्षा और श्रीराम जन्मभूमि, हिंदू हित के लिए कई आंदोलन किए। 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद खबर है कि स्वतंत्र देव सिंह के साथ-साथ केशव मौर्य को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

This website uses cookies.