Advertisement
राजनीति

UP चुनाव के बीच अयोध्या के DM के आवास का बोर्ड हुआ भगवा से हरा, क्या हैं सियासी मायने ?

Share
Advertisement

यूपी चुनाव में अब भी दो चरणों के चुनाव शेष हैं लेकिन अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार के सरकारी अवास के बोर्ड का रंग भगवा से हरा हो गया। लेकिन जिलाधिकारी का कहना है कि इस बारे में उन्हें कुछ नहीं मालूम और पीडब्लयूडी से बात करिए। लेकिन लोक निर्माण विभाग इस बारे में बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है।

Advertisement

दरअसल 24 अक्तूबर 2021 को तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा का ट्रांसफर हुआ था। उनके स्थानांतरण के पहले से ही जिलाधिकारी के आवास का निर्माण शुरू किया गया था। यही वजह थी कि पीडब्लयूडी के गैस्ट हाउस में अस्थाई तौर से ट्रांसफर किया गया था।

अयोध्या के मौजूदा जिलाधिकारी का यही आवास और कैंप कार्यलय है। उस समय जिलाधिकारी के कैंप के पास जो बोर्ड लगा था उसका रंग भगवा था, और सफेद रंग से जिलाधिकारी का आवास लिखा गया था। लेकिन बुधवार को अचानक इस बोर्ड को बदल दिया गया।

अब हरे रंग के नए बोर्ड पर सफेद रंग से जिलाधिकारी आवास लिखा गया है। और रंगों के इस बदलाव के सियासी मायने निकलना लाजमी था। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या 10 मार्च के बाद कुछ बदलने वाला है।

क्या यूपी में आएगी नई सरकार ?

यूपी में दो चरणों के मतदान बाकी हैं। एक-एक वोट के लिए कड़ी सियासी टक्कर जारी है। ऐसे में अयोध्या जैसी चर्चित सीट के जिलाधिकारी के आवास के बोर्ड का रंग बदल जाना, कई बातों की ओर इशारा कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी वजह भाजपा और सपा के झंडों को माना जा रहा है। क्योंकि भाजपा के झंडों का रंग भगवा है और सपा के झंडोंं का रंग हरा। डिएम आवास के बोर्ड का रंग बदला जाना सियासी चर्चा को तेज करता है।

क्या कहते हैं DM ?

जिलाधिकारी के आवास के बोर्ड रंग बदलते ही सोशल मीडिया पर भी अटकलें तेज हो गई। डीएम कहते हैं कि वो खुद पीडब्लयूडी विभाग के गैस्ट हाउस में आस्थाई तौर पर रह रहे हैं क्योंकि आवास निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि पहले भी बोर्ड का रंग हरा था, बाद में बदल कर भगवा कर दिया गया।

लेकिन सवाल साफ है कि अगर ये रंग हरा था तो उसे बदलकर भगवा क्यों किया गया। और फिर अचानक इस चुनावी माहौल में बोर्ड का रंग बदलकर हरा क्यों किया गया।

अधिकारी होते हैं मौसम वैज्ञानिक

इन्हीं चर्चाओं के बीच अयोध्या सदर के सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे ने कहा कि अधिकारी मौसम वैज्ञानिक होते हैं। उन्हें पहले ही पता चल जाता है कि सरकार किसकी आने वाली है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

This website uses cookies.