आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने नाम से फ्रॉड होने के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर सांसद संजय सिंह ने मध्यप्रदेश और मुंबई पुलिस को शिकायत की है।
संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ‘बहुत बड़ा फ्रॉड हो रहा है मेरे नाम से पहले मध्य प्रदेश की अध्यक्ष रानी अग्रवाल जी को फ़ोन गया उनसे पैसे की माँग की गई आज मुंबई अध्यक्ष प्रीति मेनन जी को फ़ोन गया। आख़िर ये कैसे हो रहा है? मुंबई पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस इसका संज्ञान लें और कार्यवाही करें।’ उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कॉल हिस्ट्री भी शेयर की है।
वहीं इससे पहले संजय सिंह ने केंद्रीय जांज एजेंसी सीबीआई और ईडी पर बड़ा आरोप लगाया था। सांसद संजय सिंह ने कहा कि, दोनों एजेंसियों के अधिकारी दिल्ली आबकारी नीति के मामले में गवाहों को बयान देने के लिए धमका रहे हैं।
संजय सिंह ने यह भी दावा किया था कि, उनके पास इस बात के सबूत हैं कि कैसे पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यह साजिश रची जा रही है।
ये भी पढ़ें: यमुना में उफान,राजधानी सावधान! केजरीवाल सरकार के दिल्लीवालों को निर्देश
PM Modi Varanasi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी में लंका चौक से रोड शो…
Stone Pelting: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान, बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष…
Amit Shah in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक…
Kasganj: कासगंज शहर के जामा मस्जिद इलाके में एक बिजली के ट्रांसफ़ार्मर में अचानक शाट…
Mamata Banerjee said: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना बनगांव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री…
Priyanka in Raebareli: रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा को…
This website uses cookies.