मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद से ही इस घटना पर राजनीति में तेज हो गई है। विपक्ष लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है। तो वहीं भाजपा भी कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम ने एक लंबा ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चलिए मान लेते हैं कि बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुईं, लेकिन इनकी तुलना मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा से कैसे की जा सकती है?
दरअसल, अनुराग ठाकुर ने एक दिन पहले राजस्थान में बढ़ते महिला अपराधों और राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने पर गहलोत सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन है। यहां पिछले 4 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 1.09 लाख घटनाएं हुईं हैं। देश में 22% दुष्कर्म के मामले राजस्थान से हैं। इसके बाद भी अपराधियों के खिलाफ कदम उठाने की बजाय सीएम अशोक गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। गुढ़ा ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।
अब इसी बयान पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने कहा कि भले मान लेते हैं कि बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुई हैं। लेकिन यह मणिपुर में लगतार जारी हिंसा को कैसे माफ करता है? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या घाटी में कोई कुकी बचा है? क्या चुराचंदपुर और मणिपुर के अन्य पहाड़ी जिलों में कोई मेइती बचा है?
ये भी पढ़ें:Delhi: रेलवे ने सदियों पुरानी मस्जिदों को हटाने के लिए जारी किया नोटिस
CM Yogi: अयोध्या में 500 वर्ष का इंतजार समाप्त कराने के लिए मोदी जी का…
Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर…
Bhojpur: आरा ने आरके सिंह को चुनाव जिताया तो उन्होंने राजद के अंधकार को दूर…
Patna: कांग्रेस जबरदस्ती देश पर धारा 370 लादे हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर…
West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के जादवपुर में जनसभा को…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छह चरणों की वोटिंग हो चुकी है. अब 1…
This website uses cookies.