राहुल गांधी की ससंद में सदस्यता बहाल हो गई है। आज उन्होंने सदन में भाषण भी दिया, लेकिन सदन से बाहर जाते वक्त राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे विपक्षी भड़क उठे। दरअसल, सदन से निकलते वक्त राहुल गांधी ने ‘फ्लाइंग किस’ दिया। राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन से जाते वक्त राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी। सदन में उस स्थान पर सारी महिला सांसद भी बैठी हुई थीं। उन्होंने राहुल गांधी के इस हरकत को अश्लील बताया।
अनिल विज ने बताया असभ्य
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि ‘कभी आंख मारकर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है और यदि उस इंसान को देखें तो वह बहुत असभ्य नजर आता है। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा ऐसा करने के बाद उनकी लिखित शिकायत स्पीकर को दी गई है जिसमें लिखा गया है कि जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोल रही थीं, इस दौरान राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया जो कि अमार्यदित है। राहुल गांधी ने न केवल महिलाओं का अपमान किया बल्कि सदन की गरिमा को भी भंग किया है।’
स्मृति ईरानी ने क्या कहा
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे एक झिझक है, उन्होंने (राहुल गांधी) दुर्व्यवहार किया। केवल एक स्त्रीद्वेषी पुरुष ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। वह जिस परिवार से आते हैं, वे जिसके प्रतिनिधि हैं… महिलाओं के बारे में वह और उनकी पार्टी क्या महसूस करती है, उन्होंने आज ये प्रसारित किया। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। ये अश्लील है।”
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने संसद में दिया फ्लाइंग किस , BJP सांसदों ने जताई आपत्ति
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चार…
Gonda: कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद का फिर बड़ा बयान सामने आया है. सांसद बृज…
PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…
Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…
Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…
This website uses cookies.