Advertisement

Gwalior news: Cm शिवराज सिंह पहुंचे तिघरा, किया विकास कार्यों का शिलान्यास

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को तिघरा पहुंचे और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित क्षेत्र के गणमान्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।ये सभी काम तिघरा पुलिस प्रशिक्षण शाला में होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे।सीएम शिवराज सिंह चौहान 17 फरवरी को साडा क्षेत्र में बसे गांवों में 125 करोड़ की सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री चौहान इस दिन दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे। विमानतल से हे​लिकाप्टर से रवाना होकर शाम लगभग चार बजे तिघरा हेलिपेड पहुंचेंगे और यहां से तिघरा स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला के मैदान में पहुंचकर विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में रायपुर बांध, मामा का बांध, गिरवाई बांध एवं वीरपुर बांध को सांक-नून नहर (ट्विन डक्ट) के जरिए भरने के लिये 63 करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनने जा रही फीडर चैनल (नहर) के निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। गुरुवार को राज्य मंत्री भारत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया।

भाजपा का मानना है विकास यात्रा की सफलता ही प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनने की गारंटी है। इसी सोच के साथ सरकार व संगठन की पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ की ग्वालियर-अंचल में सक्रियता बढ़ने के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंचल में मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री विकास यात्रा में साडा क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकर्पण के लिए शुक्रवार को आ रहे हैं। हालांकि दोनों अंचलों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहले से सक्रिय हैं। चुनाव से पहले ही दोनों दलों की अंचल में राजनीतिक जमीन पर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी निरंतर विकास यात्रा पर हमला बोलकर आरोप लगा रही है कि भाजपा सरकार के रिपोर्ट कार्ड शून्य हैं, इसलिए अपने कार्यों का ढिंढोरा पीटने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *