Advertisement

‘गहलोत सरकार राजस्थान में आज़ादी के बाद आई भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में से एक: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Share
Advertisement

भरतपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद आई हुई भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में से एक है।

Advertisement

मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा राज्य में 2/3 बहुमत से सरकार बनाएगी। 2024 में तीसरी बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जानी है।’

शाह ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चल रही तानातनी पर भी कटाक्ष किया। गृह मंत्री ने कहा, भैया काहे को लड़ रहे, सरकार तो भाजपा की बन रही है। जो चीज है ही नहीं उसके लिए लड़ रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि पायलट साहब आप कितना भी करो आपका नंबर नहीं आएगा। आपका कंट्रीब्यूशन जमीन पर ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत साहब का कंट्रीब्यूशन ज्यादा है। गहलोत साहब का भ्रष्टाचार का पैसा कांग्रेस के खजाने में जाता है।

गृह मंत्री ने कहा, ‘ये खमखा झगड़ा कर रहे हैं। पायलट साहब का नंबर नहीं आएगा। पायलट साहब सीएम बनना चाहते हैं और गहलोत साहब बनने नहीं देंगे’।

ये भी पढ़ें: ‘जैसे-जैसे जुड़ रही कड़ी, केजरीवाल के पास आ रही हथकड़ी’: गौरव भाटिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *