Advertisement

पूर्व कैबिनेट मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा

Ashwini Kumar
Share
Advertisement

पंजाब चुनाव से कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अश्विनी कुमार कांग्रेस से ही थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिए पत्र में लिखा, ‘’काफ़ी विचार करने के बाद मैंने तय किया है कि मैं पार्टी के साथ अपने 46 साल पुराने रिश्ते खत्म कर रहा हूँ।‘’

Advertisement

अश्विनी कुमार कांग्रेस सरकार के पहले कैबिनेट मंत्री हैं जिन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी का साथ छोड़ा है।

पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। जो लंबे वक्त तक पार्टी का हिस्सा रहे हैं। जिनमें से ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, और प्रियंका चतुर्वेदी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अश्विनी कुमार, सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। अगस्त 2020 में जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक गुठ पार्टी में व्यापक बदलाव की मांग कर रहा था, उस वक्त सोनिया गांधी का समर्थन करने वाले नेताओं में से एक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *