Advertisement

कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर भाजपा नेता ने दी Akhilesh Yadav को चुनौती, जानें क्या बोले?

गौरव भाटिया
Share
Advertisement

लखनऊ: शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने लखनऊ (Lucknow) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा आजम खान जेल में हैं, दो साल से बेल नहीं मिल रही है। इनके ऊपर 165 मुकदमे हैं। सपा में जो किसानों की जमीन हड़पता है, उसे टिकट दिया जाता है। उनके पुत्र अबदुल्ला बेल पर अभी आए हैं और किसानों की जमीन हड़पना चाहते हैं। ये लोग जेल और बेल से उत्तर प्रदेश के विकास को डिरेल करना चाहते हैं।

Advertisement

सपा में जो किसानों की जमीन हड़पता है, उसे टिकट दिया जाता है

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में गुंडाराज की जगह रामराज्य कायम किया। पहले की सरकार में पुलिस आजम खान की भैंसे ढूंढ़ने तो जा सकती थी, पर महिला की अस्मिता के लिए नहीं खड़ी हो सकती थी। इसका आदेश ऊपर से आता था। आज वर्दी का रसूख है। माफिया और बाहुबली आज सलाखों के पीछे हैं। दो हजार करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है। जिसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया, सपा उसे टिकट दे रही है। जो कैराना में पलायन करा रहे थे, सपा उनको टिकट देती है। मुजफ्फरनगर दंगे से जाट समुदाय को भारी ठेस लगी थी।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में गुंडाराज की जगह रामराज्य किया कायम

भाटिया बोले दंगे के दौरान महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को छोड़ने के लिए सपा के मंत्री फोन कर रहे थे। जब मुजफ्फरनगर दंगे हुए तो 65 हजार से ज्यादा महिलाएं और बच्चे टेंट में थे, उस वक्त अखिलेश यादव सैफई महोत्सव में आनंद ले रहे थे। वहीं कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री योगी घर-घर अनाज और लोगों के इलाज के इंतजाम में लगे थे। उत्तर प्रदेश ने सबसे खराब मुख्यमंत्री से सबसे अच्छे मुख्यमंत्री का सफर तय किया है। आज कानून का डर है, भय का वातावरण खत्म हुआ है। पिछले पांच सालों में यह बदलाव आया है।

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे सपा ने ठगा नहीं

गौरव भाटिया ने कहा कि सपा ने 2012 में जो वादे अपने घोषणापत्र में किया था, उसे भी हमने ही पूरा किया। उनका चरित्र है, ऐसा कोई सगा नहीं है, जिसे सपा ठगा नहीं। जब भाजपा सरकार आई तो गन्ना किसानों का 11 हजार करोड़ रुपये बकाया था। पिछले पांच वर्षों में हमने इस बकाये के साथ डेढ़ लाख करोड़ का भुगतान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *