Advertisement

AAP के वंशराज दुबे का आरोप, रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में छात्रों से अवैध वसूली

वंशराज दुबे

वंशराज दुबे

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी(AAP) ने आरोप लगाया है कि राजधानी लखनऊ शहर के बीचोबीच स्थित रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में स्टूडेंट्स से जबरन अवैध फीस वसूली की जा रही है। छात्रों से की जा रही अवैध वसूली का ये बड़ा आरोप आम आदमी पार्टी के छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने लगाया है।

Advertisement

प्रधानाचार्य के इशारे पर अवैध वसूलीः वंशराज दुबे

वंशराज दुबे का कहना है कि लखनऊ के रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के इशारे पर पिछले कई सालों से छात्रों से रजिस्ट्रेशन, प्रवेश फॉर्म और परिचय पत्र के नाम पर अवैध तरीके से हजारों रुपए वसूले जा रहे हैं।

छात्रों से पैसा लेते हैं, रसीद नहीं देतेः वंशराज दुबे

आम आदमी पार्टी के छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने आरोप लगाया है कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों से रजिस्ट्रेशन, प्रवेश फॉर्म, टीसी फॉर्म, परिचय पत्र के नाम पर मोटी फीस जबरन वसूली जा रही है जिसकी कोई रसीद नहीं दी जाती। यही नहीं प्रबंधन की तरफ से एक निश्चित दुकान से ड्रेस खरीदने के लिए छात्रों के अभिभावकों पर दबाव बनाया जाता है। स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर स्टूडेंट बेहद गरीबों से आते हैं। रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में चल रही अवैध वसूली को लेकर वंशराज दुबे ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है।

वंशराज दुबे ने की ये मांग, दी ये चेतावनी

वंशराज दुबे ने मांग की है कि भ्रष्टाचार कर फीस के नाम पर लाखों रूपये वसूलने वाले प्रधानाचार्य और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्र-छात्राओं से की जा रही अवैध वसूली को रोका जाना चाहिए। AAP के छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने चेतावनी दी है कि अगर प्रदेश सरकार ने कोई नहीं की तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा, चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

ये भी पढ़े:UP NIKAAY CHUNAAV: निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन खत्म, प्रचार-प्रसार में जुटी BJP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *