मौसम Archives - Hindi Khabar

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, 31 मार्च से 5 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Weather Update : देशभर में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन तेजी से बदल रहा है. कई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण अलग-अलग राज्यों में मौसम अस्थिर बना हुआ है. मौसम विभाग ने 31 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है. पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी देखने को मिल सकती है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ने के आसार हैं. उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का बदलाव संभव है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 31 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 31 मार्च और 1 अप्रैल को तथा असम, मेघालय और त्रिपुरा में 31 मार्च को भारी बारिश के आसार हैं.

गरज-चमक और तेज हवाएं संभव

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 से 5 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल और पूर्वी राजस्थान में 3 से 4 अप्रैल के दौरान बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को मौसम बदलने के संकेत हैं, जहां गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

हल्की से मध्यम बारिश संभव

वहीं, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इन क्षेत्रों में तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है.

मध्य भारत में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. अगले पांच दिनों के दौरान यहां गरज-चमक, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें – राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया तीखा हमला, केरल के CM को भी लपेटा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम, दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Weather Forecast : उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहे नए भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सोमवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली में आज और अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

राजधानी दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है। 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल की शुरुआत अपेक्षाकृत ठंडी रहने वाली है।

तापमान में गिरावट के संकेत

हालांकि रविवार को दिल्ली में तेज धूप रही, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पहाड़ी इलाकों और पंजाब में बारिश

विशेषज्ञों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में पहले ही बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम में इस बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है।

अप्रैल में नहीं चलेगी लू

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। अनुमान है कि 20 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।

पिछले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव

मार्च की शुरुआत गर्म रही, लेकिन दूसरे पखवाड़े में आए कई पश्चिमी विक्षोभों ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। हालांकि पिछले 48 घंटों में तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें – अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और मौसम की चेतावनी, बर्फबारी होने की संभावना
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड के टिहरी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और हरिद्वार जिलों में बारिश दर्ज की गई है। टिहरी में नई टिहरी (मुख्यालय), चंबा, नरेंद्र नगर, देवप्रयाग, धनौल्टी, कीर्ति नगर और प्रतापनगर में वर्षा हुई। देहरादून में रायपुर, लाडपुर और घंटाघर क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

इन इलाकों में बारिश जारी

रुद्रप्रयाग की केदारघाटी और चमोली के बद्रीनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश जारी है। इसके अलावा हरिद्वार और रुड़की में सुबह हल्की बारिश देखी गई। नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बादल छाए हुए हैं।

गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3300 मीटर या उससे ऊंचे क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

प्रशासन की लोगों से अपील

पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सावधानी बरतें, विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय।

न्यूनतम तापमान 17°C रहने का अनुमान

देहरादून में आज मौसम सामान्य से बदलते हुए रहेगा। दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम तापमान लगभग 17°C रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड ने भारत में लॉन्च की नई गुरिल्ला 450, पेश किया स्पोर्टी APEX वेरिएंट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सोमवार से तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव
UP Weather : उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. रविवार को बादलों के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि सोमवार से तेज आंधी और बारिश के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. नमी का स्तर भी घटकर अधिकतम 78 प्रतिशत दर्ज हुआ.

सोमवार शाम से मौसम में बदलाव

वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रविवार और सोमवार के दिन तापमान बढ़ेगा, लेकिन सोमवार की शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण फिर मौसम में बदलाव आएगा. प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि आंधी और बारिश के दौरान गैर जरूरी घर से बाहर न निकलें.

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पिछला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश से गुजर चुका है और अब नया सिस्टम ईरान के आसपास सक्रिय है. इसका असर पहले प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दिखाई देगा और रविवार तक यहां मौसम प्रभावित होगा. पूर्वी यूपी और लखनऊ में इसका असर सोमवार शाम तक महसूस हो सकता है. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- New PAN Card Rules 2026 : PAN 2.0 के तहत नए दस्तावेज और नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

देशभर में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट
Weather Update : मौसम विभाग ने उत्तर भारत, हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्य और दक्षिणी भारत में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, दो विक्षोभों के सक्रिय होन के कारण आज से एक से फिर आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 27 से 31 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज हवाओं का अनुमान जताया है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 30 मार्च के बीच व्यापक बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलों के गिरने की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान 50–70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

मध्य और पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम बारिश

मध्य प्रदेश में 27 से 31 मार्च तक, छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक और विदर्भ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

दक्षिण भारत में बदलते मौसम के हालात

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 26 से 30 मार्च के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। केरल और गोवा में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का आज का मौसम

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 29 मार्च से एक नया मौसम चक्र शुरू होगा, जिसमें गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30–50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 33–35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम की स्थिति

उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में 27 से 31 मार्च के बीच बूंदाबांदी और गरज-चमक वाली बारिश की संभावना है। तेज हवाओं के साथ तापमान में कमी आ सकती है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने का भी खतरा है। उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मध्यम बारिश और 3300 मीटर से ऊपर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें – ₹28 करोड़ की लागत से 7.37 करोड़ सैनिटरी पैड वितरित, 13.65 लाख महिलाओं तक पहुंचा लाभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, अगले चार दिन तक तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट
Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। 18 मार्च के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते के चार दिन गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट की भी संभावना दर्ज की गई है।

बुधवार को दिनभर तेज धूप और हल्की गर्मी का अनुभव हुआ, लेकिन चल रही हवा ने इसे थोड़ा आरामदायक बना दिया। अधिकतम तापमान 33.5°C और न्यूनतम 16.4°C दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता अधिकतम 94% और न्यूनतम 33% रही।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 26, 27, 29 और 30 मार्च को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। इन बदलावों से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

तापमान और शहर के इलाकों का हाल

रिज इलाके में अधिकतम तापमान 34°C, आया नगर में 33.7°C, लोधी रोड में 33.8°C और पालम में 31.9°C दर्ज किया गया। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी भी दिल्ली में मौसम में बदलाव की मुख्य वजह बताई जा रही है।

अगले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन अन्य दिनों में मौसम ज्यादातर गीला और बदलते हुए रहेगा। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में बड़े उछाल की संभावना नहीं है, इसलिए लोगों को मौसम के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें – आज का राशिफल बताएगा कैसा बीतेगा आपका दिन और कौन से क्षेत्रों में मिलेगा लाभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अगले 24 घंटे में मौसम फिर लेगा करवट, जानें यूपी के इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विशेषकर पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे मथुरा और आगरा में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बदलाव के संकेत दिए हैं।

25 मार्च को पूरे प्रदेश में रहेगा सामान्य मौसम

पूर्वानुमान के मुताबिक 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और पूर्वी व पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रहेगी। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि भी देखी जा सकती है। फिलहाल प्रदेश के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

26 मार्च से कई जिलों में बारिश और बादलों की दस्तक

26 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे- आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, इटावा, जालौन और झांसी में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 27 मार्च को पूर्वी यूपी में भी मौसम बदल सकता है और बादल छा सकते हैं। 28 और 29 मार्च को भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।

पूर्वी यूपी में फिलहाल रहेगा साफ मौसम

गोरखपुर से वाराणसी तक के इलाकों में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा और धूप खिली रहेगी। आजमगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, गाजीपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में साफ मौसम के साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में बढ़ोतरी संभव

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, 26 और 28 मार्च को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे हैं, जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

लखनऊ में साफ रहेगा आसमान

राजधानी लखनऊ में भी मौसम साफ रहेगा और आंशिक रूप से बादल दिखाई दे सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें – राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 5वीं-8वीं के रिजल्ट, पासिंग नियमों में बदलाव लागू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पश्चिमी यूपी में मौसम का कहर, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें हुईं बर्बाद
Weather Update : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे कई जिलों में किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। बीते दो से तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर हुई बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि ने हालात को और गंभीर बना दिया। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर गेहूं की तैयार होती फसलों पर पड़ा है।

खड़ी फसलें जमीन पर गिरीं, उत्पादन पर असर

तेज हवा और लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें भारी होकर जमीन पर गिर गईं। किसानों के अनुसार, इस स्थिति में फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होते हैं। जहां सामान्य परिस्थितियों में अच्छी फसल से बेहतर उपज मिलती है, वहीं गिरी हुई फसल से उत्पादन काफी कम हो जाता है।

ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता

कुछ क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने नुकसान को और बढ़ा दिया है। ओलों के कारण फसलों की बालियां और दाने प्रभावित हुए हैं, जिससे उनकी बाजार में कीमत भी कम हो जाती है। कई जगहों पर फसलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही हैं।

किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

किसानों का कहना है कि उन्होंने इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ मेहनत और निवेश किया था, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में तैयार फसल के गिरने से न सिर्फ उत्पादन घटा है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ने की आशंका है।

कर्ज और आर्थिक दबाव की चिंता

कई किसानों ने बीज, खाद और अन्य खर्चों के लिए उधारी ली थी। अब फसल खराब होने के कारण उन्हें कर्ज चुकाने को लेकर चिंता सता रही है। कम उत्पादन और घटती आमदनी के चलते उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें – बस्तर में नक्सलवाद पर बड़ा अपडेट, पापा राव के सरेंडर की अटकलें तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में मार्च का मौसम: गर्मी के बाद ठंडक और बारिश का दौर जारी
Delhi weather : 2026 का मार्च दिल्ली में मौसम बदलाव का एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. महीने के पहले सप्ताह में लोगों ने मई-जून जैसी गर्मी महसूस की, लेकिन 15 मार्च के बाद अचानक मौसम बदल गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 मार्च से बारिश और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई. 24 मार्च की सुबह 6 बजे तापमान 18°C दर्ज हुआ और मौसम ठंडा बना हुआ है.

मार्च के पहले सप्ताह की गर्मी के बाद 18, 19, 20 और 23 मार्च को लगातार बारिश और बादलों ने ठंडक बढ़ा दी. वर्तमान में अधिकतम तापमान 29–31°C के बीच है, जबकि न्यूनतम 14–16°C के आसपास है. 24 मार्च को आर्द्रता 76% थी और हल्की हवाएं चल रही थीं. दिनभर बादल छाए रहने से धूप कम रही और मौसम सुहावना बना हुआ है.

25 मार्च को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 मार्च को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. 26 और 27 मार्च को रुक-रुक कर बारिश और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान और घट सकता है. 28 मार्च को बादल छाए रहेंगे और 29 मार्च को फिर बारिश की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान करीब 29°C तक रह सकता है.

गर्मी बढ़ने की संभावना कम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह तक हीटवेव की संभावना नहीं है और मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा रह सकता है. लगातार बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है; AQI 400–500 से गिरकर 122–150 के बीच आ गया है. उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिससे फिलहाल गर्मी बढ़ने की संभावना कम है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज, कई जिलों में बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश
Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ रहेगा।

इन शहरों में रहा यह तापमान

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 17°C रहने का अनुमान है। नोएडा, आगरा और लखनऊ में तापमान 29-31°C के बीच रहेगा, जबकि कानपुर में पारा 33°C तक पहुंच सकता है। प्रयागराज में भी तापमान लगभग 31°C रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तापमान 33-34°C तक रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 29.5°C और न्यूनतम 15.6°C रिकॉर्ड किया गया, जो मौसमी औसत से थोड़ा कम है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 153 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ है। रोपडू गांव के नौ घर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में सोमवार और गुरुवार को बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

देशभर में मौसम की स्थिति

आगामी दिनों में भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पूर्वी और मध्य भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और पूर्वी पहाड़ियों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

23 से 26 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। महाराष्ट्र के दक्षिण-मध्य और मराठवाड़ा क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लातूर, सतारा, सांगली, सोलापुर और उस्मानाबाद जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश

पूर्वी और मध्य भारत के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में 26 मार्च तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 मार्च को भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद खुला राज, SDM दामाद पर नपुंसकता छुपाने और बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप