Jharkhand News, झारखंड की खबरें, Jharkhand Political News - Hindi Khabar

Asian Games 2026 की गोल्डन बेटियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन, खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला
Asian Games 2026 : माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग एवं दीपिका सोरेंग शामिल थीं।

मुख्यमंत्री सोरेन ने की हौसला अफज़ाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी खिलाड़ियों से उनके शानदार प्रदर्शन की तैयारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा अनुभव को जाना। मुख्यमंत्री ने मिठाई खिला कर इस शानदार उपलब्धि के लिए उनकी हौसला अफजाई की और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

देश के लिए गौरव व सम्मान की बात

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता अर्जित करने में झारखंड की खिलाड़ियों का योगदान राज्य व देश के लिए गौरव व सम्मान की बात है।

बेटियों को खेल में आगे बढ़ने की मिलेगी प्रेरणा

खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और अदम्य जज्बे से देश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से राज्य के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। इन उपलब्धियों से झारखंड के साथ-साथ देश की युवा पीढ़ी, खिलाड़ियों एवं विशेषकर राज्य की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आगे भी इसी उत्साह, लगन, परिश्रम व समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए राज्य सरकार प्रयत्नशील है। खिलाड़ियों से विधायक कल्पना सोरेन ने भी मिलकर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर खिलाड़ियों के साथ हॉकी झारखंड के डीजी विजय शंकर सिंह, इंटरनेशनल रेसलिंग कोच-सह-सीईओ झारखंड रजनीश कुमार एवं जेनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार प्रसाद भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर से टकराई कार, 3 लोगों की मौके पर मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत
Road Accident : झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसा सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे जा टकराई. मृतकों में राज्य सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल बताई जा रही हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 3 बजे हुई. सोनारी थाना क्षेत्र में एक ट्रक पहले से खराब हालत में सड़क पर खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

हादसे के बाद पुलिस और बचाव टीम को कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. रिपोर्टों के अनुसार, गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया.सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है.

मृतकों की पहचान में सामने आए नाम

पुलिस के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. विभिन्न रिपोर्टों में मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के रूप में बताई गई है. हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों के नामों को लेकर कुछ अंतर भी सामने आया है. पुलिस की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

ट्रक खड़ा होने के कारणों की भी जांच

एसडीओ अर्णव मिश्रा के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रक से कार टकराई, वह बुधवार रात करीब 10 बजे से खराब होकर सड़क पर खड़ा था.

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि सड़क पर खड़े खराब वाहन के पीछे पर्याप्त चेतावनी संकेत या सुरक्षा व्यवस्था मौजूद थी या नहीं. शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और रात के अंधेरे में ट्रक का समय पर दिखाई नहीं देना हादसे के संभावित कारणों में शामिल बताया जा रहा है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है, उन्होंने जमशेदपुर सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत अन्य लोगों की मौत को बेहद दुखद बताया.

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की, उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुख माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे होता है.

ये भी पढ़ें – UP के माध्यमिक विद्यालयों को मिले 3,567 नए शिक्षक, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात पड़ा दिल का दौरा
Jharkhand News : झारखंड की राजनीति से रविवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है. झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह सदर से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है. देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही गिरिडीह से लेकर पूरे झारखंड में शोक का माहौल बन गया.

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत अचानक खराब हुई, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई. जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और देर रात उनका निधन हो गया. रिपोर्टों में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है.

अस्पताल में जुटने लगे समर्थक

मंत्री के निधन की खबर फैलते ही उनके समर्थक.पार्टी कार्यकर्ता, नेता और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचने लगे. गिरिडीह में माहौल गमगीन है. उनके निधन से झारखंड की राजनीति में भी शोक की लहर है.

सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। वह गिरिडीह विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए। 2019 में पहली बार विधानसभा पहुंचे और 2024 में दोबारा जीत दर्ज की. इसके बाद उन्हें हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाया गया.

कई महत्वपूर्ण विभागों की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

सुदिव्य कुमार सोनू के पास नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी. सरकार और पार्टी के भीतर उनकी सक्रिय भूमिका रही.

JMM ने जताया गहरा दुख

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गहरा शोक जताया है. पार्टी ने कहा कि उनके असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत है. पार्टी ने उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को याद करते हुए इसे झारखंड, सरकार और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन से गिरिडीह ने अपना एक प्रमुख राजनीतिक चेहरा खो दिया है. उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच शोक की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार को जांच के लिए 2 महीने का समय
Jharkhand News : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ कई दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन फिलहाल खत्म हो गया है. मंगलवार को JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया. इससे एक दिन पहले सोमवार देर शाम देवेंद्रनाथ गुट ने भी अपना आंदोलन खत्म कर दिया था.

छात्रों ने अब राज्य सरकार को मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया है. मंच ने साफ किया है कि अगर तय अवधि में जांच पूरी नहीं हुई तो छात्र दोबारा बड़ी संख्या में रांची पहुंचेंगे. उस समय CBI जांच की मांग आंदोलन का मुख्य मुद्दा होगी.

सरकार को 2 महीने का समय

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की कोर कमेटी की बैठक में आंदोलन फिलहाल खत्म करने का फैसला लिया गया. छात्रों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं, इसलिए जांच पूरी करने के लिए उसे समय दिया जाना चाहिए.

छात्रों ने कहा कि दो महीने के भीतर JPSC-JSSC से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच पूरी होनी चाहिए. ऐसा नहीं होने पर मंच फिर छात्रों को एकजुट कर राजधानी रांची में आंदोलन करेगा.

आंदोलन के बाद रद्द हुईं परीक्षाएं

छात्रों ने दावा किया कि उनके आंदोलन का असर सरकार के फैसलों पर पड़ा है. उनके मुताबिक, आंदोलन के दबाव के बाद सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द की हैं और कई अन्य परीक्षाओं की जांच भी जारी है.

छात्रों का कहना है कि जब परीक्षा व्यवस्था में सामने आई गड़बड़ियों की जांच शुरू हो चुकी है, तो सरकार को इसे निष्पक्ष तरीके से पूरा करने का अवसर दिया जाना चाहिए. इसी वजह से फिलहाल आंदोलन खत्म किया गया है.

देवेंद्रनाथ गुट ने भी खत्म किया आंदोलन

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर अलग-अलग गुट आंदोलन कर रहे थे. सोमवार को देवेंद्रनाथ गुट ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी. इसके बाद मंगलवार को JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने भी अपना आंदोलन खत्म कर दिया.

जिला प्रशासन ने भी आंदोलन में शामिल छात्रों से अपने-अपने घर लौटने की अपील की थी. प्रशासन की ओर से कहा गया था कि बुधवार दोपहर तक धरना स्थल खाली कर छात्र वापस लौट जाएं. अब आंदोलन खत्म होने के बाद धरना स्थल खाली होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. फिलहाल सरकार के पास दो महीने का समय है. अब सबकी नजर जांच और आगे की कार्रवाई पर रहेगी.

ये भी पढ़ें- बंगाल में बीरभूम के होटल में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 9 घायल, तारापीठ दर्शन करने आए थे श्रद्धालु

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, छात्रों के प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा फैसला
Jharkhand Recruitment Exams : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मंगलवार रात सरकार ने 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की जानकारी दी. इसके लिए देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गईं. सरकार के मुताबिक, इन परीक्षाओं में अनियमितताओं से जुड़े मामले सामने आए थे.

रद्द की गई परीक्षाओं में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के साथ-साथ आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) की ओर से 2014 के बाद आयोजित परीक्षाएं भी शामिल हैं.

किन पदों की परीक्षाएं रद्द हुईं?

सरकार की ओर से रद्द की गई परीक्षाओं में कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाएं शामिल हैं. इनमें औषधि निरीक्षक, सहायक प्राध्यापक, डिप्टी कलेक्टर, दंत चिकित्सक, सहायक अभियंता, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और वन क्षेत्राधिकारी जैसे पद शामिल हैं.

इसके अलावा सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक वन संरक्षक और दूसरे प्रशासनिक व तकनीकी पदों से जुड़ी भर्ती परीक्षाएं भी रद्द की गई हैं.

अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा कदम

सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें गठित करने का अनुरोध हाई कोर्ट से करने की बात कही है. इसके साथ ही JPSC और JSSC में एक आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ बनाने का भी फैसला लिया गया है.

सरकार के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में गठित समिति भी काम कर रही है। यह समिति दो महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

JSSC-CGL पर भी लिया गया फैसला

छात्रों के विरोध के बीच झारखंड सरकार ने सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद JSSC-संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया था. इसके साथ ही आउटसोर्स एजेंसी TDPL की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी किए गए नतीजों को भी रद्द कर दिया गया है.

सरकार के इन फैसलों के बाद अब भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और अनियमितताओं को लेकर छात्रों की मांगों पर आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रांची विधानसभा घेराव पर बड़ा एक्शन, 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR, 100 नामजद, 500 अज्ञात
Ranchi Assembly Gherao FIR : झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा घेराव के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विधानसभा थाना में दर्ज प्राथमिकी में कुल 600 प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है. इनमें 100 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई हैं. अब पुलिस नामजद आरोपियों के साथ उन अज्ञात लोगों की भी पहचान करने में जुटी है, जो विधानसभा घेराव के दौरान कथित उपद्रव में शामिल थे.

रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच 10 अगस्त को विधानसभा घेराव किया गया था. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया.

पुलिस कार्रवाई के विरोध में झारखंड बंद

पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया था. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बंद बुलाया गया.

बीजेपी ने पुलिस कार्रवाई को छात्रों के खिलाफ अत्याचार बताया. पार्टी ने झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि छात्रों की शिकायतों का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग किया जा रहा है.

14 पुलिसकर्मी घायल होने का दावा

प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों ने पुलिस कार्रवाई में घायल होने का दावा किया. वहीं, रांची पुलिस के मुताबिक, झड़प के दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल हुए. पुलिस ने जगन्नाथपुर मंदिर के पास प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की थी. विधानसभा की ओर बढ़ने पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आंदोलन रुकने वाला नहीं है और यह जन-आंदोलन बन चुका है, उन्होंने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया.

25 जुलाई से जारी है छात्र आंदोलन

छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं. उनकी प्रमुख मांगों में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, JPSC और JSSC के कामकाज में सुधार, कई परीक्षाओं को रद्द करना और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच शामिल है.

छात्र सीबीआई जांच या झारखंड से बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से जांच कराने की मांग भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें – शिमला-बिलासपुर हाईवे पर कार पर गिरी भारी चट्टान, 1 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
Ranchi Student Protest : रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के बाद पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी गई, हंगामा हुआ और पुलिस पर हमला भी किया गया. अब पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान में जुट गई है.

रांची पुलिस ने JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बयान के आधार पर विधानसभा थाने में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ कई बिंदुओं को लेकर केस दर्ज किया है. इसमें बैरिकेडिंग तोड़ने, हंगामा करने और पुलिस पर हमला करने जैसी बातें शामिल हैं.

पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज को खंगालेगी. इसी के आधार पर उन लोगों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी, जिन पर प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ने का आरोप है. छात्रों के बयान के आधार पर भी पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है.

परीक्षा में धांधली को लेकर गुस्साए छात्र

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. आंदोलन के 17वें दिन सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए रांची की सड़कों पर उतरे थे.

इससे पहले रविवार को राज्य सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही थी. इसके बाद अलग-अलग जिलों से पहुंचे हजारों छात्रों ने विधानसभा की ओर मार्च शुरू किया. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच नोंकझोंक हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. घटना में कुछ छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए.

14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग

पुलिस के अनुसार, मार्च में कुछ असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे, जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया और बैरिकेड तोड़ दिए. इसके बाद पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा.

छात्र पिछले 20 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं. उनकी मांग है कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द की जाए और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए.

ये भी पढ़ें – शिमला-बिलासपुर हाईवे पर कार पर गिरी भारी चट्टान, 1 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

झारखंड बंद के बीच रांची में सड़क पर उतरे BJP कार्यकर्ता, कई जगह टायर जलाकर प्रदर्शन
Jharkhand Bandh 2026 : रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी के आह्वान पर आज 11 अगस्त को झारखंड बंद है. पार्टी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है. राजधानी रांची में बंद का असर कई इलाकों में दिखाई देने लगा है. बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और कुछ स्थानों पर सड़क जाम भी किया गया है.

रांची के हरमू चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध जताया. कांके रोड स्थित CMPDI गेट के पास भी बंद समर्थकों ने सड़क पर टायर जलाया और रास्ता रोकने की कोशिश की. न्यूक्लियस मॉल के पास भी टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया.

जेपी मार्केट और धुर्वा बस स्टैंड में बंद समर्थकों ने दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की. वहीं अरगोड़ा चौक पर समर्थक सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. सेक्टर-3 में साप्ताहिक शालीमार बाजार लगा, हालांकि बाहर से आने वाले दुकानदारों की संख्या कम रही.

#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi | Jharkhand BJP has called for a statewide bandh today, protesting the police action against students during the JPSC-JSSC protest in Ranchi yesterday.

Visuals from Harmu Chowk, Ranchi pic.twitter.com/7UuH4OX1aF
— ANI (@ANI) August 11, 2026

JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर चल रहा आंदोलन

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की. स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और बाद में लाठीचार्ज भी किया गया.

इसी लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद की घोषणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की थी.

रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बंद के ऐलान के बाद रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है. संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस की विशेष निगरानी संभावित प्रदर्शन स्थलों पर भी है.

जयपाल सिंह स्टेडियम में मौजूद छात्रों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्टेडियम से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है. पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल कर जाना हाल
Jharkhand Student Protest : झारखंड में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कड़ा विरोध जताया है. दीपके ने अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली, उन्होंने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन भी दिया.

देवेंद्र नाथ महतो पिछले 9 दिनों से शांतिपूर्ण उपोषण पर बैठे थे. इसी दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में उन्हें गंभीर चोटें लगने की बात सामने आई है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

लाठीचार्ज के बाद बिगड़ी तबीयत

अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो ने वीडियो कॉल पर अभिजीत दीपके को आंदोलन के दौरान हुई घटना की जानकारी दी. बताया गया कि लाठीचार्ज के बाद उनके सीने में तेज दर्द हुआ और इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई.

इस घटना पर दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया.

छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर से लेकर झारखंड की सड़कों तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जा सकती, उन्होंने देवेंद्र नाथ महतो के संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि CJP उनके साथ मजबूती से खड़ी है.

CJP ने पुलिस कार्रवाई की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है. संगठन ने लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.

दीपके ने कहा कि सरकारी दबाव या पुलिस बल के जरिए युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. CJP ने छात्रों के लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन के समर्थन में आगे भी खड़े रहने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

छात्र आंदोलन के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खांग्याते गिरफ्तार, छापे के बाद दिया था इस्तीफा
JPSC Former Chairman Arrested : झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और विधानसभा मार्च के बीच JPSC से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खांग्याते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है. JPSC की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं की जांच के बीच हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है.

एल. खांग्याते इससे पहले JPSC के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे चुके हैं. 22 जुलाई 2026 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था. यह इस्तीफा उस समय हुआ था, जब CID ने JPSC परीक्षा से जुड़ी कथित धांधली के मामले में छापेमारी की थी. वहीं, एक दिन पहले JPSC के तीन सदस्यों के इस्तीफे की बात भी सामने आई थी.

सात घंटे चली थी पूछताछ

झारखंड CID ने सोमवार को एल. खांग्याते से करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी. यह पूछताछ JPSC की ओर से आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में हुई थी.

एक अधिकारी के मुताबिक, खांग्याते सुबह करीब 11 बजे CID अधिकारियों के सामने पेश हुए थे और शाम करीब 6 बजे एजेंसी के कार्यालय से बाहर निकले. इस मामले में उनसे पूछताछ का यह चौथा दौर था. इसी दौरान CID ने राज्यभर में 18 जगहों पर छापेमारी भी की थी. जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कथित अनियमितताओं के पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

ब्लैकलिस्टेड कंपनी को लेकर सवाल

एल. खांग्याते पर JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराने के लिए एक ऐसी कंपनी को चुनने का आरोप है, जो पहले से ब्लैकलिस्टेड थी. प्रदर्शनकारी छात्र इसी कंपनी को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

छात्रों की मांग है कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL द्वारा आयोजित की गई सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाए. JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं.

पूर्व मुख्य सचिव भी रह चुके हैं खांग्याते

बता दें कि एल. खांग्याते झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव भी रह चुके हैं. JPSC से जुड़े विवाद के बीच उनकी गिरफ्तारी ने छात्रों के आंदोलन के बीच मामले को और अहम बना दिया है.

फिलहाल CID की कार्रवाई और जांच पर नजर बनी हुई है. वहीं, प्रदर्शनकारी छात्र अपनी प्रमुख मांगों पर कायम हैं और भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी राज्य की संभावना से किया इनकार, कहा- जब तक मैं PM हूं, फिलिस्तीनी राज्य नहीं…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप